प्रमोटी IAS को कलेक्टर बनने के लिए करना पड़ता है लंबा इंतजार

Updated on 10-11-2022 05:11 PM
ताजा प्रशासनिक फेरबदल में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच तक के अफसरों को कलेक्टरी मिल गई है लेकिन इस बैच और इसके पहले के बैचों के कई अफसर ऐसे है जो मध्यप्रदेश कॉडर के आईएएस बनने के बाद भी अब तक कलेक्टरी से वंचित रहे है। उन्हें जिलों में जाकर अपने हुनर और कार्यकौशल को दिखाने का मौका नहीं मिल पा रहा है

मध्यप्रदेश में सीधी भर्ती से आए आईएएस तो कलेक्टर बन जाते है लेकिन प्रमोटी आईएएस अफसरों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और कई अफसर तो बिना कलेक्टर बने ही रिटायर हो जाते है। यदि मध्यप्रदेश कॉडर के मौजूदा आईएएस अफसरों की बात करें तो आईएएस बनने के बाद भी दो दर्जन से अधिक अफसर अब तक कलेक्टर नहीं बन पाए है।

इनमें 2008 बैच से लेकर 2014 बैच तक के आईएएस अफसर है। 2008 बैच की उर्मिला शुक्ला को अभी तक किसी भी जिले की कलेक्टरी नहीं मिल पाई है। 2011 बैच की सरिता बाला प्रजापति, के अलावा 2011 और 2012 बैच के भारती ओगरे, राजेश ओगरे, विनय निगम, हरिसिंह मीणा, विवेक श्रोत्रिय, गिरीश शर्मा भी अब तक कलेक्टर नहीं बन पाए है।

2013 बैच के पवन जैन, रुही खान, किशोर कान्याल, नीरज वशिष्ठ, मनीषा सेतिया, अमर बहादुर सिंह, मीनाक्षी सिंह, अजय श्रीवास्तव और 2014 बैच के बुद्धेश वैद्य, दिलीप कापसे को अब तक कलेक्टर बनने का मौका नहंी मिल पाया है। हाल ही में जो प्रशासनिक सर्जरी हुई है

उसमें वर्ष 2014 बैच तक के अफसरों को कलेक्टर बनाया जा चुका है लेकिन इसमें भी कई अफसरों को कलेक्टर बनने का मौका नहीं मिल पाया है और उनके नीचे के अफसर कलेक्टर बन गए है। इसके अलावा पंचायत राज के संचालक अमरपाल सिंह अब तक कलेक्टर नहीं बन पाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.