‘आयुष क्योर एप’ का किया जाए समुचित प्रचार-प्रसार : आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे

Updated on 14-10-2022 10:29 PM

आयुष राज्यमंत्री श्री रामकिशोर कावरे ने कहा है कि, ‘आयुष क्योर एप’ आयुष चिकित्सा के लिए बहुत उपयोगी है। इसका समुचित प्रचार प्रसार किया जाए। लोगों को बताया जाए कि आयुष क्योर ऐप कैसे काम करता है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है। आयुष विभाग के पास लगभग 700 योग प्रशिक्षक उपलब्ध है, जो योग के साथ साथ आयुष क्योर एप का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। सभी जिला आयुष अधिकारी इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी आयुष क्योर ऐप के बारे में जानकारी दें। श्री कावरे ने निर्देश दिए कि आयुष चिकित्सा अधिकारियों के लिए सप्ताह में एक दिन तय कर दें, जिस दिन वे आंगनवाड़ी केन्द्रों में जाएं अपनी सेवाएं दें।

विधानसभा के समिति कक्ष क्रमांक 7 में आज आयुष विभाग परामर्श दात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। समिति के सदस्य विधायक श्री जालम सिंह पटेल एवं विधायक श्री विजय रेवनाथ चौरे सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभाग के कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। 

समिति के सदस्य एवं विधायक श्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान आयुष विभाग ने मोर्चा संभाला और त्रिकटु चूर्ण व आरोग्य कसायम से लोगों का जीवन बचाया है। आयुर्वेद पद्धति से इलाज का प्रचार-प्रसार कैसे हो इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। विधायक श्री विजय रेवनाथ चौरे ने कहा कि आयुर्वेद अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। यहाँ चिकित्सकों की पूर्ति की जानी चाहिए।

प्रमुख सचिव श्री प्रतीक हजेला ने आयुष विभाग के कार्यों एवं योजनाओं के संबंध में अवगत कराया। श्री हजेला ने कहा कि विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर प्रशिक्षकों द्वारा योग कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप देश व प्रदेश के 75-75 चिन्हित स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के साथ-साथ स्कूलों में भी विद्यार्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग की आयुष आपके द्वार, आयुष क्योर एप एवं देवारण्य योजना को लेकर भी विभाग बेहतर कार्य कर रहा है और गांव-गांव तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.