ऑडिट के लिये 31 दिसम्बर तक डाटा उपलब्ध करायें : प्रधान महालेखाकार

Updated on 10-09-2022 05:09 PM

बेहतर यातायात प्रबंधन प्रणाली को विकसित करने के लिये डाटा निहायत ही जरूरी है। मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में नागरिकों के सुरक्षित आवागमन के लिये यातायात प्रबंधन विभागों की बैठक मंत्रालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा प्रथम) ग्वालियर डी. साहू ने विभागों को ऑडिट के लिये 31 दिसम्बर तक डाटा उपलब्ध कराने को कहा। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने कहा कि ऑडिट से हमें सुरक्षित यातायात के लिये बेहतर पॉलिसी निर्माण करने में आवश्यक मदद मिलेगी।

प्रधान महालेखाकार साहू ने बताया कि गृह विभाग द्वारा बेहतर समन्वय से कार्य किया जा रहा है। सुरक्षित यातायात के लिये आवश्यक डाटा के साथ तैयार ऑडिट रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष के अंत में प्रस्तुत किया जाना है। सभी संबंधित एजेंसियाँ प्राथमिकता से डाटा उपलब्ध करायें।इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर पर केन्द्रित बैठक में परिवहन, पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (पीटीआरआई), नगरीय प्रशासन एवं विकास, सड़क निर्माण एजेंसियों, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को सभी के लिये यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने महालेखाकार को ऑडिट के लिये आवश्यक डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश एसीएस गृह डॉ. राजौरा ने दिये। उन्होंने प्रधान महालेखाकार साहू को आश्वस्त किया कि निर्देशानुसार संबद्ध सभी विभाग 31 दिसम्बर के पूर्व ऑडिट संबंधी डाटा उपलब्ध करायेंगे। डॉ. राजौरा ने कहा कि नागरिकों को आवागमन संबंधी बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये ऑडिट को सपोर्ट करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.