पात्र वंचित किसानों को अभियान चला कर प्रदान करें केसीसी- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 30-07-2022 06:52 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मजबूत बैंकिंग तंत्र के द्वारा ही प्रदेश को तेजी से विकास के पथ पर बढ़ाया जा सकता है। सभी बैंकर्स शासन की योजनाओं का लक्ष्य प्राप्त करने में अपना सक्रियता से योगदान दें और बैंकिंग कार्य-प्रणाली को मजबूत बनाएँ। पात्र वंचित किसानों को अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) प्रदान किए जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की विशेष बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। रिजर्व बैंक के डिप्टी गर्वनर श्री महेश कुमार जैन, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी सहित बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।a

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी में मध्यप्रदेश तेजी से योगदान देना चाहता है। इसके लिए लोगों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास होने चाहिए। आमदनी बढ़ेगी तो अर्थ-व्यवस्था भी तेजी से बढ़ेगी। शासकीय योजनाओं के लक्ष्य माहवार तय कर लिए जाएँ और उन्हें पूरा करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोगों के लिए वरदान है। पीएम स्वनिधि योजना लोगों की जिंदगी बदल रही है। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह गरीब बहनों की जिंदगी बदलने का क्षेत्र है। जन-धन योजना के शेष खाते खोलने का लक्ष्य पूरा करें। स्वामित्व योजना बहुत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के लिए हितग्राहियों को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध करायें। बैठक में रोजगार दिवस के लिए 22 अगस्त की तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वार्षिक साख योजना के लिए तेजी से कार्य करें। पीएम स्वनिधि योजना में निजी बैंकों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी हो। सीएम हेल्प लाइन की बैंक से संबंधित लंबित शिकायतों का निराकरण तेजी से हो। बैंकर्स गरीबों के कल्याण के लिए कार्य करें। बैंकों को जनता का मित्र बनायें। गरीब आदमी भी आसानी से बैंकों की सुविधा का लाभ ले सके। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ बैंकर्स लक्ष्य पूरा करने में योगदान दें। मध्यप्रदेश आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर श्री महेश कुमार जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए बैंकर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनामी के लिए मध्यप्रदेश का योगदान बेहतर होना चाहिए। यहाँ संसाधनों एवं कुशल नेतृत्व की कमी नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र को आगे लाकर राज्य आगे बढ़े। मांग के अनुरूप कदम उठाएँ। मध्यप्रदेश ने जिलेवार वित्तीय समावेशन रिपोर्ट प्रस्तुत कर अच्छा कदम उठाया है। प्रदेश में बैंक सखी की अच्छी शुरूआत हुई है। इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। प्रदेश के 14 जिलों में सीडी रेशियो कम है, जिसे बढ़ाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक और को-ऑपरेटिव बैंक इस पर ध्यान दें। बैंकिंग सुविधाएँ प्रदान करने के लिए नए विचार लाएँ। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों को आगे बढ़ाने और वित्तीय साक्षरता के अधिक प्रयास हों। हम सभी को मिल कर कार्य करने और इनोवेटिव आइडियाज की जरुरत है।

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री राजीव पुरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि बैंकर्स राज्य के विकास में सक्रियता से योगदान दें। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.