जन-हितैषी तथा प्रदेश को आर्थिक मजबूती प्रदान करने वाला बजट - लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव

Updated on 09-03-2022 10:09 PM

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार का वर्ष 2022-23 बजट जन-हितैषी और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के सपने को साकार रूप प्रदान करने वाला बजट है। इस बजट के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को और सक्रियता, मजबूती और स्थिरता मिलेगी।

मंत्री श्री भार्गव ने अधो-संरचना के लिए लगभग 42 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें 7580 करोड़ रूपये का प्रावधान लोक निर्माण विभाग के लिए किया गया है, यह गत वर्ष के बजट से लगभग 1000 करोड़ रूपये अधिक होने से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना नर्मदा एक्सप्रेस-वे के लिए प्रारंभिक रूप से 58 करोड़ रूपये का प्रावधान किया जाना राज्य शासन की मंशा को दर्शाता है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए विशेष राशि का प्रावधान किया जाना भी स्वागत योग्य है।

इसी प्रकार प्रदेश में परंपरागत शिल्प और हाथकरघा को संबल प्रदान करते हुए कुटीर, खादी ग्रामोद्योग के बजट में गत वर्ष की तुलना में अधिक राशि का प्रावधान है, जो इस क्षेत्र की गतिविधियों को बढ़ावा देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.