मूलभूत सुविधाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जन-सामान्य की राय महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 01-09-2022 11:19 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रशासकीय अधिकारियों का “सब अच्छा है-सब अच्छा है” का रवैया नहीं चलेगा। मूलभूत सुविधाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जन-सामान्य की राय महत्वपूर्ण है। जिले के प्रभारी मंत्री, स्थानीय मंत्री, विधायक और जन-प्रतिनिधि प्रति माह जिले की सघन समीक्षा करें। हमें टीम मध्यप्रदेश के रूप में सभी के विकास और कल्याण के लिए कार्य करना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय से बालाघाट जिले की वर्चुअल समीक्षा के दौरान यह बात कही। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव और बालाघाट जिले के अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन बालाघाट से वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालाघाट जिले में जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न वितरण, बिजली आपूर्ति और स्वनिधि योजना की समीक्षा कर सीएम राईज स्कूल की प्रगति की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के प्रदाय और जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता की संतुष्टि का स्तर महत्वपूर्ण है। योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही विभिन्न समस्याओं का सटीक विश्लेषण कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में आयी अनुचित राशि की माँग संबंधी शिकायतों और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारी की सेवाएँ समाप्त की जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर से सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं में प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने अभियान आरंभ किया जा रहा है। इसकी तैयारी तत्काल शुरू की जाए। अधिकारी मैदानी क्षेत्रों का दौरा करें और कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की निरंतर समीक्षा कर समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में जल और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। स्कूल और आँगनवाड़ियों में प्राथमिकता के आधार पर नल से जल उपलब्ध कराया जाए। बताया गया कि जिले में 3 लाख 74 हजार 160 परिवारों को जोड़ा जाना है, जिसमें 2 लाख 40 हजार परिवारों को जोड़ा जा चुका है। योजना में प्रतिमाह लगभग 4 हजार कनेक्शन दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि योजना के हितग्राहियों को सस्ती रेत उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। हितग्राही के खाते में किश्त डालने में विलंब को सहन नहीं किया जाएगा। आवास योजना के मासिक लक्ष्य तय हैं। मिशन मोड में कार्य कर सभी आवास जल्द से जल्द पूर्ण किए जाएँ। बताया गया कि आवास निर्माण को गति देने के लिए बालाघाट जिले में 160 स्व-सहायता समूहों को सेंट्रिंग कार्य से जोड़ा गया है। निर्धारित दर पर हितग्राहियों को रेत उपलब्ध कराई जा रही है। आवास प्लस में 20 हजार 40 के लक्ष्य के विरूद्ध 18 हजार 142 हितग्राहियों को स्वीकृति जारी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के 10 सीएम राईज स्कूलों की स्थिति की समीक्षा कर सभी स्कूलों में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से गणवेश तैयार एवं वितरण करने के निर्देश दिये। बताया गया कि सीएम राईज स्कूल के किसी भी शिक्षक की अन्य कार्यों में ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। जिले में अभियान चलाकर कक्षा एक, दो और तीन में अध्ययनरत 40 हजार बच्चों को जाति प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोजगार दिवस के लिए जारी तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बिजली आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की। बताया गया कि जिले में विस्तृत वन क्षेत्र और ट्रांसफार्मर में दूरी के कारण बिजली आपूर्ति में चुनौतियाँ आती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस संबंध में जनता से संवाद विकसित कर सब स्टेशन बढ़ाने और नए ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य को गति देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता की समस्याओं के सुविधाजनक समाधान के लिए विश्वास और उम्मीद के साथ लोक सेवा केन्द्र, शुरू किए गए हैं। इनका संवदेनशीलता के साथ संचालन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा में बालाघाट में रेलवे क्रासिंग से संबंधित समस्या के समाधान और ट्रेफिक समस्या के समाधान के लिए बायपास की आवश्यकता बताई गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.