जन-सेवा और अधो-संरचनात्मक विकास निरंतर जारी रहेगा - मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 23-01-2022 05:16 PM

भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जन-सेवा के कार्यों में कोई कमी नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि अधो-संरचनात्मक विकास के कार्य निरंतर होंगे। डॉ. मिश्रा ने शनिवार को दतिया में 6 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से नवीन तहसील भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर कमाण्ड एण्ड कंट्रोल-सेंटर और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का शुभारंभ भी किया। डॉ. मिश्रा ने 5 प्रकरणों में हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किये।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में नवीन तहसील भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जिले का विकास अनवरत गति से होता रहेगा। जहाँ कहीं भी कमी नजर आयेगी, उसे दूर करने के हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता के कल्याण के लिये संचालित विभिन्न जन-हितैषी योजनाओं से प्रत्येक पात्र हितग्राही को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें।

डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर कमाण्ड एण्ड कंट्रोल-सेंटर का शुभारंभ

मंत्री डॉ. मिश्रा ने न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर कमाण्ड एण्ड कंट्रोल-सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने सेंटर का अवलोकन भी किया। सेंटर के प्रारंभ हो जाने से जिले की सभी तहसीलों और नगरीय निकायों से मुख्यालय सीधा जुड़ा रहेगा और समय-समय पर प्राकृतिक और अन्य आवश्यक सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जा सकेगा।

- बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का किया शुभारंभ

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का शुभारंभ किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नागरिकों को बैंकिंग की बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।

- 5 प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किये

मंत्री डॉ. मिश्रा ने राजघाट कॉलोनी स्थित निवास पर नगर पंचायत बड़ौनी के 3 प्रकरणों में मृतकों के परिजन को अंत्येष्टि अनुग्रह योजना में सहायता राशि के चेक प्रदान किये। उन्होंने तहसील भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में ग्राम कामर के लोकेन्द्र अहिरवार और रंजीत उर्फ प्रिंस की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके परिजन को आरबीसी-6 (4) में 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.