खाद्य पदार्थों में मिलावट के अपराधियों को करें दण्डित : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 21-01-2022 05:49 PM
भोपाल/इन्दौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट गंभीर अपराध है। इसे रोकने के लिए पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर सख्त कार्यवाही करें। मिलावट से मुक्ति अभियान जारी रहे। दोषियों के विरूद्ध अर्थ-दण्ड अधिरोपित हो। मुख्यमंत्री चौहान आज कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

:: अर्थ-दण्ड लगाएँ, पंजीयन निलंबित करें :: 
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा उद्देश्य यही है कि लोगों को शुद्ध सामग्री मिले और दोषियों के विरूद्ध सख्त कदम उठाए जाएँ। जहरीली शराब का विक्रय करने वाले नर पिशाच हैं। इनकी जड़ों पर प्रहार किया जाए। खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट करने के दोषी व्यक्तियों से अर्थ-दण्ड की वसूली कर इनके लायसेंस और पंजीयन भी निलंबित किए जाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में मिलावट के विरूद्ध संचालित अभियान, नागरिकों को दिखना भी चाहिए। इससे आमजन के मन में विश्वास जागृत होता है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के मुद्दे पर सरकार मजबूती से काम कर रही है।

:: प्रदेश में हो रही है मिलावटियों पर कार्यवाही :: 
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों से संबंधित अपराधों पर ठोस कार्यवाही करने वाले ग्वालियर, इन्दौर, मुरैना और खरगोन जिले को बधाई दी। ग्वालियर में गत दो माह में 11 मिलावट खोरों से 15 लाख 50 हजार का माल जब्त कर उन पर 3 लाख 32 हजार का अर्थ-दण्ड लगाया गया। इन्दौर में 14 प्रकरणों में 12 लाख 30 हजार रूपये का अर्थ-दण्ड लगाया गया। मुरैना में 1 लाख की सामग्री और खरगोन में 456 लीटर अमानक घी जब्त किया गया। पुलिस द्वारा गत दो माह में 67 प्रकरण में 100 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। चलित खाद्य प्रयोगशालाओं द्वारा जाँच के लिए 74 हजार 595 नमूने लिए गए। प्रदेश में 15 मोबाइल फूड लेब जिलों सहित ब्लाक, तहसील और ग्रामों में कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 9 नवम्बर 2020 को इनका शुभारंभ किया गया था।

:: खाद्य सुरक्षा प्रशासन में सबसे आगे मध्यप्रदेश :: 
कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि देश में ईट राइट सिटी प्रतियोगिता में 20 जिले शार्टलिस्ट हुए थे, जिनमें से मध्यप्रदेश के 5 जिले इन्दौर, भोपाल, उज्जैन, सागर और जबलपुर शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की उपलब्धियों में मध्यप्रदेश देश में प्रथम है। देश में प्रथम भोग प्रमाणन दरगाह बुरहानपुर की दरगाह ए हकीमी को माना गया है। इसी तरह देश में प्रथम ईट राइट स्कूल के लिए इन्दौर के सम्मति हायर सेकेण्ड्री स्कूल का चयन किया गया। देश के प्रथम भोग प्रमाणन मंदिर के रूप में महाकाल मंदिर और देश में प्रथम एयर पोर्ट ईट राइट कैम्पस के लिए राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल का चयन किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.