दो संभागों में आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरु

Updated on 28-03-2022 06:10 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश के दो संभागों में आज (सोमवार) से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन से प्रारंभ हो गया। इसकी शुरुआत आज इंदौर और उज्जैन संभाग से हो गई। वहीं  नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, चंबल और भोपाल संभाग में चार अप्रैल से गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में चार हजार 663 केंद्र बनाए गए हैं। उपार्जन से पहले पंजीकृत किसान की पात्रता की जांच नोडल अधिकारी करेंगे। किसानों को उपज का भुगतान आधार से लिंक खाते में किया जाएगा।

 खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपार्जन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बार प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए 19 लाख 81 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है।उपार्जन में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो, इसके लिए सभी किसानों का बायोमैट्रिक सत्यापन कराया गया है। पांच लाख से ज्यादा किसानों के आधार नंबर में संशोधन कराने के साथ नए मोबाइल नंबर दर्ज कराए गए हैं।

 28 हजार 298 किसानों ने नामिनी के माध्यम से पंजीयन कराया है। इस बार किसानों को उपज बेचने के लिए एसएमएस नहीं भेजे जाएंगे। किसानों ने अपनी मर्जी से उपार्जन केंद्र और उपज बेचने की तारीख का चयन किया है। सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों का सत्यापन करने के लिए बायोमैट्रिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। किसान जब उपार्जन केंद्र पहुंचेगा तो उसकी पात्रता की जांच होगी और फिर तौल होने के बाद किसान को सीधे खाते में भुगतान होगा। इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।

संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति दीपक सक्सेना ने बताया कि गेहूं के उपार्जन केंद्र से परिवहन, भंडारण, बोरे आदि की संपूर्ण व्यवस्था कर ली गई है। उपार्जन केंद्रों पर किसानों को कोई परेशान हो, इसके निर्देश दिए गए हैं।  प्रदेशभर में चार हजार 663 केंद्र बनाए गए हैं। उपार्जन से पहले पंजीकृत किसान की पात्रता की जांच नोडल अधिकारी करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.