रेलवे संबंधित रेल यात्रियों का कर रहा है किराया वापस

Updated on 30-01-2022 05:53 PM

भोपाल  बिलासपुर रेल मंडल में चल रहे पटरी जोड़ने के काम के चलते  राजधानी से होकर गुजरने वाली हमसफर एक्सप्रेस समेत अपडाउन की आठ ट्रेनें एक-एक दिन रद रहेगी। उक्त सभी ट्रेनें नौ फरवरी तक अलग-अलग तारीखों में रद की जाएंगी।  ट्रेनों को रद करने के बाद रेलवे संबंधित रेल यात्रियों का किराया वापस कर रहा है।

 जिन यात्रियों ने संबंधित ट्रेनों के टिकट आनलाइन बुक कराए थे उन्हें स्टेशन आने की जरूरत नहीं है, रेलवे उन्हें उनके खाते में किराया लौटा रहा है। जिन यात्रियों ने रेलवे के टिकट काउंटरों से टिकट बुक कराए थे उन्हें रेलवे काउंटरों से ही किराया वापस मिलेगा।

 ट्रेन 22169 रानी कमलापति स्टेशन-संतरागाछी सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस दो फरवरी को ट्रेन 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस तीन फरवरी को रद की जाएगी। ट्रेन 22909 बलसाड़-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया भोपाल) तीन फरवरी को ट्रेन 22910 पुरी-बलसाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस छह फरवरी को रद रहेगी।

ट्रेन 20471 बीकानेर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया गुना-मुंगावली-सागर) छह फरवरी को ट्रेन 20472 पुरी-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया सागर-मुंगावली-गुना) नौ फरवरी को रद रहेगी। ट्रेन 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस (गुना-मालखेड़ी-सागर) पांच फरवरी को ट्रेन 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस (वाया सागर-मालखेड़ी-गुना) छह फरवरी को रद रहेगी।

ट्रेन 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगेगी। यह ट्रेन 30 जनवरी तक रद रहेगी। इसके बाद पूर्व की तरह तय समय पर दौड़ने लगेगी। वहीं ट्रेन 18236 बिलासपुर भोपाल एक्सप्रेस एक फरवरी से चलेगी। अभी यह ट्रेन 31 जनवरी तक रद है। ट्रेन 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस 30 जनवरी को निरस्त रहेगी। रेलवे ने इसकी सूचना पूर्व में ही जारी कर दी थी।

निरस्त की जाने वाली इन ट्रेनों में जिन यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे उन्हें एसएमएस करके सूचना दे दी गई है।ट्रेन 1665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस को 24 फरवरी और ट्रेन 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस को 27 फरवरी को रद किया जाएगा। यह ट्रेन प्रयागराज मंडल में पुरानी रेल पटरियों से नई रेल पटरियों को जोड़ने के काम के चलते रद की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.