रेलवे बरसात से पूर्व अंडरपास का काम पूरा करेगा

Updated on 17-02-2022 07:06 PM

   भोपाल आने वाले बरसाती सीजन से पूर्व रेलवे सभी  निर्माणाधीन अंडरपास का काम पूरा करेगा, ताकि भोपाल रेल मंडल में सुरक्षित तरीके से रेल लाइन पार किया जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपाल रेल मंडल ने जनवरी 2022 में छह रेल अंडरपास का काम पूरा कर लिया है। जबकि पश्चिम मध्य रेलवे ने तीनों मंडलों को मिलाकर 17 रेल अंडरपास का काम पूरा किया है। जुलाई 2022 तक बचे निर्माण कार्यों को भी पूरा किया जाएगा। भोपाल रेल मंडल में ये अंडरपास भोपाल से इटारसी के बीच फाटक संख्या 41, 58, 203, 290, 229 और किलोमीटर 829/1 के बदले बना दिए गए हैं। इनमें से कुछ सीमित ऊंचाई वाले सब-वे भी शामिल हैं।बता दें कि भोपाल से मिसरोद के बीच हबीबगंज रेल अंडरपास का काम तेजी से चल रहा है।

इसे मार्च के अंत तक पूरा कर दिया जाएगा और आवागमन शुरू किया जाएगा। रेल अंडरपास का काम पूरा होने से ट्रेनों की गति प्रभावित नहीं होगी। अभी कुछ फाटकों के खुलने और बंद होने में विलंब के कारण ट्रेनों की गति धीमी करनी पड़ती है। इसकी वजह से रेलवे के पूरे सिस्टम पर असर पड़ता है। भोपाल, संत हिरदाराम नगर, बीना, इटारसी समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर चल रहे यात्री सुविधा वाले कामों में तेजी लाई गई है। इन कामों को दो माह में पूरा करने की कोशिशें की जा रही है। भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सूबेदार का कहना है कि मंडल में यात्री सुविधा से जुड़े छोटे-बड़े कई काम किए जा रहे हैं।

इन कामों में प्रगति की समय-समय पर समीक्षा की जा रही है और इन्हें जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि जिन क्षेत्रों में रेल अंडरपास और और सब-वे बनाएं जा रहे हैं, उन इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए रेल लाइन पार करना आसान हो जाएगा। अभी ये ये लोग ट्रैक के नीचे बनी पुलियाओं के जरिए आना-जाना करते हैं। पुलियाओं से बड़े वाहन नहीं गुजर पाते, इसलिए दिक्कतें होती हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में किसानों की ज्यादा फजीहत होती हैं। बड़े ब्रिज नहीं होने के कारण ट्रैक्टर ट्रक एक से दूसरी तरफ ले जाना कठिन होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.