सामान्य टिकट की सुविधा शुरु होने से घटेगी रेलवे की कमाई

Updated on 03-03-2022 08:02 PM

 भोपाल रेलवे के सामान्य श्रेणी के टिकट की सुविधा शुरु होने से अब उसकी कमाई घट जाएगी। रेलवे की कोरोना काल के दौरान सामान्य टिकट की सुविधा बंद होने से 100 करोड़ की कमाई हुई थी। सामान्य टिकट की सुविधा ना होने से भले ही यात्रियों को परेशानी हुई लेकिन रेलवे की कमाई बढ गई थी। जनरल टिकट की सुविधा ना होने से यात्रियों ने बिना टिकट ट्रेन में यात्रा की। रेलवे ने इन्हीं बिना टिकट धारियों से जमकर जुर्माना वसूला। अकेले पश्चिम मध्य रेलवे ने 100 करोड़ रुपए जुर्माने के तौर पर कमा लिए।

अब जनरल टिकट की सुविधा शुरू हो रही है, जिससे रेलवे की कमाई का ग्राफ नीचे जाना तय है। ट्रेनों में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान के जरिए अनियमित टिकट, बिना बुक किये समान लेकर यात्रा करने वालों यात्रियों के विरुद्ध कुल 16.01 लाख प्रकरण दर्ज किए। जिनसे अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित 114.50 करोड़ रुपये कमाय। भोपाल मण्डल द्वारा मंडल के टिकट निरीक्षकों ने मण्डल से प्रारंभ एवं गुजरने वाली सभी यात्री गाड़ियों में निरंतर टिकिट जाँच अभियान से अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 तक बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 05.03 लाख प्रकरण से रेलवे ने 32.96 करोड़ रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

 कोटा मंडल के टिकट निरीक्षकों ने मण्डल से प्रारंभ एवं गुजरने वाली सभी यात्री गाड़ियों में निरंतर टिकिट जाँच अभियान से अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 तक बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 03.145 लाख प्रकरण से रेलवे ने 20.66 करोड़ रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

जबलपुर मंडल के टिकट निरीक्षकों ने मण्डल से प्रारंभ एवं गुजरने वाली सभी यात्री गाड़ियों में निरंतर टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 07.57 लाख प्रकरण से रेलवे ने 58.76 करोड़ रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है। पिछले नौ महीनों में जबलपुर मण्डल ने तीनों मण्डलों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 50 करोड़ के आंकड़े को पार किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.