अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाई जाएगी दो विशेष ट्रेनें

Updated on 07-05-2022 07:02 PM

भोपाल रेलवे ने गैर तकनीकी पदों पर होने जा रही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मप्र, महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ स्टेशनों पर ठहराव लेकर चलेंगी और भोपाल स्टेशन से होकर गुजरेंगी। रेलवे की नौ 10 मई को परीक्षा होगी।

इसके लिए भोपाल समेत अन्य शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  इस ट्रेन में एक वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, आठ शयनयान श्रेणी, छह सामान्य श्रेणी गार्ड कम ब्रेकवान के दो कोच सहित कुल 21 कोच लगेंगे। ये स्पेशल ट्रेन 02190 जबलपुर-नांदेड एक्सप्रेस 07 मई (शनिवार) को जबलपुर स्टेशन से रात 11:00 बजे चलकर अगले दिन कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, गंजबसौदा, विदिशा होकर अगले दिन सुबह 7.10 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन होशंगाबाद, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, औरंगाबाद, जालना, परभणी, पांढुर्ना होते हुए तीसरे दिनरात 12:30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। ट्रेन 02189 नांदेड-जबलपुर एक्सप्रेस 09 मई (सोमवार) को नांदेड़ स्टेशन से रात 9:30 बजे चलकर उक्त स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन दोपहर 2.50 बजे भोपाल और रात 10 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

इस ट्रेन में 10 शयनयान श्रेणी, 10 सामान्य श्रेणी गार्ड कम ब्रेकवान के दो कोच सहित कुल 22 कोच रहेंगे। ट्रेन 02194 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस 07 मई (शनिवार) को रीवा स्टेशन से रात 10:40 बजे चलकर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद होकर सुबह 9.20 बजे भोपाल पहुंचेगी।

 यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर, सुजालपुर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आनंद, अहमदाबाद, विरमगांव, सुरेन्द्र नगर, वाकानेर होते हुए तीसरे दिन रात 12.45 बजे राजकोट पहुंचेगी। ट्रेन 02193 राजकोट-रीवा एक्सप्रेस 09 मई (सोमवार) को राजकोट स्टेशन से रात 11:05 बजे चलकर, उक्त स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर तीन बजे भोपाल होकर तीसरे दिन रात 12:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.