मप्र में अभी बारिश का कोटा पूरा नहीं

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की-हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। तीन दिन बाद प्रदेश में सिस्टम के सक्रिय होने से बारिश का एक और दौर शुरू होगा। प्रदेश में अभी तक सामान्य से 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश के 32 जिलों में अभी भी सूखे का खतरा बरकरार है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर, संभाग, रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। आने वाले 2 से 3 दिनों बाद बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इस सिस्टम के ज्यादा सक्रिय होने की संभावना है। यह सितंबर का सबसे बड़ा सिस्टम बताया जा रहा है। सिस्टम के सक्रिय होने से 6 सितंबर से 9 सितंबर तक यानी 3 से 4 दिनों तक लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
इन जिलों में इतनी हुई बारिश
   पचमढ़ी 20.0 मिमी, सागर 14.0 मिमी, गुना 5.0 मिमी, रायसेन 4.0 मिमी, भोपाल 0.5 मिमी, जबलपुर 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मध्य प्रदेश में मानसून ने तय समय से एक हफ्ते पहले ही दस्तक दे दी थी। भोपाल में 20 जून से 1 हफ्ते पहले 13 जून को ही मानसून पहुंच गया था। जुलाई में मानसून ब्रेक होने और अगस्त में बारिश की धीमी रफ्तार की वजह से बारिश का कोटा अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
पिछले साल से कम
प्रदेश में 1 जून से 3 अगस्त तक सामान्य से 8 प्रतिशत बारिश कम हुई है। शहर में पिछले साल 3 सितंबर तक 47.22 इंच बारिश हो चुकी थी, इस बार शहर में 30.18 इंच ही बारिश दर्ज हुई है। अगस्त में 9.24 इंच और जुलाई में 08.45 इंच बारिश हुई थी।
इन जिलों में सामान्य से कम बारिश
अनूपपुर में 6 फीसदी, बालाघाट में 42 फीसदी, छतरपुर में 30 फीसदी, छिंदवाड़ा में 17 फीसदी, दमोह में 48 फीसदी, डिंडोरी में 18 फीसदी, जबलपुर में 46 फीसदी, कटनी में 38 फीसदी, नरसिंहपुर में 19 फीसदी, पन्ना में 41 फीसदी, सागर में 21 फीसदी, सतना में 17 फीसदी, सिवनी में 34 फीसदी, शहडोल में 2 फीसदी, टीकमगढ़ में 12 फीसदी, बड़वानी में 23 फीसदी, बुरहानपुर में 18 फीसदी, भोपाल में 5 फीसदी, अलीराजपुर में 15 फीसदी, दतिया में 14 फीसदी, धार में 36 फीसदी, देवास में 8फीसदी, ग्वालियर में 6 फीसदी, हरदा में 24 फीसदी, होशंगाबाद में 25 फीसदी, इंदौर में 24 फीसदी, झाबुआ में 13 फीसदी, खरगोन में 36 फीसदी, खण्डवा में  9 फीसदी, मुरैना में 13 फीसदी, रतलाम में 2 फीसदी, सीहोर में 19 फीसदी बारिश सामान्य से कम हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.