नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, बड़वानी का राजघाट टापू बना

Updated on 28-07-2022 04:41 PM

मध्यप्रदेश में बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बड़वानी में नर्मदा उफनाने से राजघाट इलाका टापू बन गया। बुधवार शाम 6 बजे नदी का जलस्तर 130.200 मीटर पर पहुंच गया था। राजघाट में 17 परिवार बसे हुए हैं। इन लोगों ने एसडीएम घनश्याम धनगर से नाव उपलब्ध कराने की मांग की है। छिंदवाड़ा में भगवान श्रीचंद स्कूल के सामने उफनाए नाले में एक शख्स और उसके तीन भतीजे बह गए। लोगों ने तीनों बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन उनके ताऊ लापता हो गए।

बादलों ने अब भोपाल-इंदौर से ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और उज्जैन की तरफ रुख कर लिया है। जिसके चलते ग्वालियर-चंबल इलाके में हालात बिगड़ने लगे हैं। शिवपुरी में सिंध नदी में बाढ़ आने से कोलारस में भड़ौता रपटे के ऊपर पानी बह रहा है। नदी के आसपास धान की फसलें डूब गई हैं। श्योपुर में कोटा बैराज से छोड़े गए पानी और लगातार बारिश से चंबल के साथ पार्वती नदी और दूसरे नदी-नाले उफनाए हुए हैं। जिले के तीन गांव सूंडी, सांड और झारबड़ोदा टापू बन गए।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड और उज्जैन में बारिश ज्यादा होगी। अगले 4 दिन प्रदेश में तेज बारिश से कुछ राहत रहेगी। ट्रफ लाइन के ग्वालियर की तरफ जाने के कारण प्रदेश में तेज बारिश का दौर कुछ धीमा हुआ है। नमी रहने के कारण रिमझिम बारिश होती रहेगी।

पाकिस्तान से आने वाली हवाओं से यहां बारिश होगी

वर्तमान में मध्य राजस्थान के ऊपर एक्टिव चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। मानसून ट्रफ बीकानेर-सीकर और ग्वालियर-सतना से लेकर डाल्टनगंज और कृष्णानगर से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। जिसके चलते ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड और उज्जैन में बारिश होगी। भोपाल, इंदौर समेत अन्य इलाकों में अगले चार दिन तक तेज बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश तट के पास भी अन्य चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय है। आज से अगले पश्चिमी विक्षोभ (WD) के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.