राजपूत ने रामशिलाओं के रूप में जन-जन की आस्था अयोध्या पहुंचाई : आदित्यनाथ

Updated on 05-09-2022 05:20 PM
राममंदिर के निर्माण के लिए सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई रामशिला यात्रा की उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री राजपूत ने राम शिलाओं के रूप में जन-जन की आस्था अयोध्या तक पहुंचाई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत से श्री योगी ने भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सुरखी विधानसभा क्षेत्र में श्रीराम नाम की अलख जगाने तथा संपूर्ण विधानसभाक्षेत्र में भगवान श्रीराम के प्रति आस्था का सैलाब पैदा करने के लिए श्री राजपूत की जमकर सराहना की। इस अवसर पर युवा नेता आकाश सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत भी उपस्थित  थी।

श्री राजपूत ने इस अवसर पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट स्वरूप मध्यप्रदेश की ओर से सांची के स्तूप का चिन्ह भेंट किया।  श्री राजपूत ने कहा कि मयार्दा पुरूषोत्तम श्रीराम कण-कण में समाहित है। जिनका अयोध्या में विशाल एवं भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जिसमें देश-विदेश के हर हिस्से से लोग अपने सामर्थ के अनुरूप अपना योगदान भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित कर रहे है। इसी तारतम्य में सुरखी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भी बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई है। इसके लिए मैं सुरखी की जनता का सदैव आभारी रहूँगा। मुझे और मेरे परिवार को सौभाग्य मिला कि हमारे सुरखी वासियों के साथ हमने अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन किए।

योगी ने बदली यूपी की तस्वीर कानून व्यवस्था और विकास का राज: राजपूत
उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात के बाद प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि योगी जी ने यूपी की तस्वीर बदल दी है। उप्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में चहुंओर विकास हो रहा है। वहीं कानून व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। श्री राजपूत ने कहा की उप्र की कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। अब माताएं और बहनें बेखौफ कही भी आ जा सकती है। श्री राजपूत ने कहा की सपा और बसपा के राज में उत्तरप्रदेश जिस तरह बदहाल हो गया था उसके विपरीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास का ऐसा तानाबाना बुना है कि राज्य में हरतरफ खुशहाली की लहर नजर आती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.