बहन के लिए गिफ्ट लेने निकले भाई की मौत:इंदौर में बाइक पर चढ़ा टैंकर; बहन ने अर्थी पर बांधी राखी

Updated on 10-08-2022 05:53 PM


तेजाजी नगर में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में सड़क निर्माण कंपनी में काम करने वाले युवक की मौत हो गई। टैंकर को ओवर टेक करने के बाद सामने से वाहन आ गया। बचने के लिये युवक ने ब्रेक लगाया और पीछे आ रहे टैंकर ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी। चालक इस दौरान फरार हो गया। परिवार ने बताया कि रक्षा बंधन पर उसे अपनी बहन को गिफ्ट देना था। इसलिये वह बाइक से इंदौर के लिये निकला था। उसने बहन को पढ़ाने के लिये पढ़ाई तक छोड़ दी थी।

TI आरडी कानवा के मुताबिक चोखी ढाणी से आगे लोटस वैली टाउनशिप के सामने बाइक सवार विशाल पुत्र कोमल तिवारी को अबिका ट्रांसपोर्ट के टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक विशाल पुनासा के ग्राम नांदिया खेड़ी में रहने वाला था। परिवार की जानकारी में पता चला कि सुबह विशाल अपने घर से छोटी बहन वैशाली के लिये रक्षाबंधन का गिफ्ट लेने के लिए निकला था। लेकिन दोपहर में उसका शव घर पहुंचा। बहन ने अर्थी पर राखी बांध भाई को विदाई दी।

बहन के लिये छोड़ दी थी पढ़ाई
विशाल के पिता छोटा मोटा काम करते हैं। बहन वैशाली दसवीं में पढ़ाई करती है। परिवार ने बताया कि परिवार का खर्च चलाने के साथ ही बहन की पढ़ाई को लेकर दिक्कतें आ रही थी। इसके चलते विशाल ने आठवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी थी। ताकि उसकी बहन पढ़ सके। विशाल अपनी बहन से बहुत प्यार करता था। परिवार के मुताबिक बहन की जरूरतों को पूरा करने के लिये वह हमेशा तैयार रहता था। कम उम्र में ही उसने इसके लिये नौकरी करना शुरू कर दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.