दुष्कर्म के आरोपी एडीआरएम का तबादला किया चेन्नई

Updated on 10-05-2022 07:21 PM

भोपाल महिला कर्मचारी से दुष्कर्म के आरोपों से घिरे भोपाल रेल मंडल के एडीआरएम गौरव सिंह का तबादला कर दिया है। यह तबादला समान पद समान वेतन पर किया है।  सिंह  को दक्षिण मध्य रेलवे चेन्नई भेजा गया है। रेलवे बोर्ड ने नौ मई को तबादला किया है। एडीआरएम पर महिला रेलकर्मी ने पांच मई को नर्मदापुरम के महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसकी जांच गोविंदपुरा पुलिस द्वारा की जा रही है।

इसी बीच उनका तबादला कर दिया गया है। इधर, एडीआरएम के खिलाफ मामले की विभागीय जांच भी की जा रही थी। पश्चिम मध्य रेलवे ने एडीआरएम पर लगे गंभीर आरोपों से बोर्ड के अधिकारियों को अवगत करा दिया था, जिसके बाद बोर्ड ने उनका तबादला कर दिया है। तबादला करने की पुष्टि पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता राहुल जयपुरिया ने किया है। भोपाल को एक और नया एडीआरएम जल्द मिलेगा।

पूर्व में एडीआरएम अशोक कुमार सिंह की जगह रश्मि दिवाकर की पदस्थापना के आदेश हो चुके हैं। अब एडीआरएम गौरव सिंह का भी दुष्कर्म मामले में तबादला हो गया है, इसलिए उनकी जगह भी एक से दो दिन में नए एडीआरएम के आदेश हो जाएंगे। मालूम हो कि पांच मई को महिला रेल कर्मी ने हाथ की नस काट ली थी, जिसे वन स्टाप सेंटर में भर्ती कराया गया था।

 नस काटने की वजह पूछने पर उसके द्वारा पति से परेशान होना और एडीआरएम द्वारा दुष्कर्म करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस आधार पर नर्मदापुरम महिला थाना ने एडीआरएम के खिलाफ जीरो पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर डायरी गोविंदपुरा पुलिस को भेजी थी।

 बता दें कि एडीआरएम के खिलाफ रेलवे को महिला के पति ने भी शिकायत की थी। जिसमें महिला के पति ने महिला से एडीआरएम द्वारा जबरन विवाह कराने के आरोप लगाया था। विवाह में अधिक रूपये खर्च करने की बात भी कही थी।उसने यह आशंका भी जताई थी कि उसकी पत्नी एडीआरएम के बीच संबंध है। उसने एडीआरएम उसकी पत्नी से शादी में खर्च किए गए रुपयों को दिलाने की मांग की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.