कडी सुरक्षा के बीच दुष्कर्म के आरोपी का घर ढहाया

Updated on 22-03-2022 08:38 PM

भोपाल कडी सुरक्षा के बीच प्रदेश के शहडोल में  दुष्कर्म के आरोपी युवक के मकान पर बुलडोजर चला दिया गया। प्रशासन की टीम  दुष्कर्म के आरोपित शादाब खान के पुरानी बस्ती स्थित मकान पर पहुंची और सुबह ही प्रशासन ने बुल्डोजर चला दिया। कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। सुबह होते ही प्रशासनिक अधिकारियों अधिकारियों के साथ ही पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहा। सोमवार की दोपहर जिला प्रशासन की टीम आरोपित शादाब के घर नोटिस चिपकाने गई थी और उसी समय यह स्थिति स्पष्ट हो गई थी कि किसी भी समय प्रशासन का बुल्डोजर मकान पर चल जाएगा।

 दुष्कर्म के आरोपित अब्दुल शादाब उस्मानी पिता अब्दुल अजीज उस्मानी 33 वर्ष निवासी पंचगांव रोड दुर्गा मंदिर के वार्ड नंबर 29 थाना कोतवाली शहडोल के घर में कलेक्टर वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में मंगलवार की सुबह जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलवा कर घर को जमींदोज किया गया। सोमवार की रात तकरीबन नौ बजे आरोपित शादाब की बीवी महिलाओं को लेकर कलेक्टर के बंगले पर गुहार लगाने गई थी और आरोपित की मां की ओर से एक पत्र भी लेकर गई थी

 जिसमें कहा गया था कि यदि मकान गिराया जाता है तो वे लोग बेघर हो जाएंगे। लेकिन लगता है कि प्रशासन ने अपना पूरा मन बना ही लिया था। मंगलवार को सुबह से ही यह कार्रवाई शुरू कर दी गई और यह कार्रवाई अभी भी जारी है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.