बरेला में कच्ची शराब के ठिकाने पर छापा

Updated on 16-03-2022 09:55 PM

जबलपुर, क्राईम ब्रांच एवं बरेला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बरेला अंतर्गत खरहर खाट एवं जैतपुरी के जंगल में कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर दबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से १४० लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। मौके पर कच्ची शराब बनाने ड्रमों में भर कर रखा लगभग ४०० लीटर लाहन एवं भट्टियों को भी नष्ट किया गया।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर एएसपी दक्षिण, अपराध गोपाल खांडेल एवं एएसपी उत्तर यातायात संजय कुमार अग्रवाल एवं डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। टीआई बरेला जितेंद्र यादव ने बताया कि मौके पर नदी के किनारे भट्टी लगाकर कच्ची शराब उतारते हुये गधेरी निवासी नंदू उर्फ नंदकिशोर यादव उम्र ३६ वर्ष एवं संदीप रैकवार उम्र २८ वर्ष को रंगे हाथ पकडा गया।

 कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक ओमनारायण सिंह, राधेश्याम दुबे, आरक्षक मुकुल गौतम, रंजीत यादव, थाना बरेला के सहायक उप निरीक्षक संतोष यादव, हरिलाल धुर्वे, आरक्षक मुकेश डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.