पढ़-लिख कर अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र का नाम करें रोशन : मंत्री पटेल

Updated on 09-09-2022 05:29 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि विद्यार्थी पढ़-लिख कर उच्च स्थानों पर पहुँच कर अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करें। मंत्री पटेल ने हरदा में डॉ. बी.आर. अंबेडकर शासकीय उतकृष्ट उ.मा.वि. हरदा में 3 करोड़ 85 लाख रूपये की लागत से निर्मित किये गये 100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास भवनों का लोकार्पण करते हुए यह बात कही।

मंत्री पटेल ने कहा कि क्षेत्र के गरीब बालक-बालिकाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरदा जिले को यह सौगात प्राप्त हुई है। राज्य सरकार गरीब और वंचित विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिये दृढ़-संल्पित होकर कार्य कर रही है। इन छात्रावास भवनों का लाभ क्षेत्र के गरीब बालक-बालिकाओं को मिलेगा। इनमें कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी आवासीय सुविधा के साथ अध्ययन कर सकेंगे।

क्षेत्रीय सांसद डी.डी. उइके ने नवीन छात्रावास मिलने पर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह सुविधा मिलने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोद, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज का किया लोकार्पण

मंत्री पटेल ने हरदा में स्वामी समर्थ कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंस कॉलेज का लोकार्पण किया। उन्होंने कॉलेज का अवलोकन भी किया। मंत्री पटेल ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में कॉलेज अपना विशिष्ट स्थान बनायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.