इंजीनियरों के खाली पदों को भरने जल्द होगी भर्ती

Updated on 14-02-2022 06:32 PM

 भोपाल राज्य सरकार इंजीनियरों के खाली पदों को भरने के लिए जल्द  भर्ती करेगी। यह भर्ती मप्र राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, उपयंत्री के एक हजार 955 पद भरने के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) आयोजित करेगा। वहीं, सहायक यंत्री के 576 पदों के लिए परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) से ही कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे हैं ताकि आयोग को रिक्त पदों की जानकारी एक साथ भेजी जा सके।

 उधर, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से सामान्य (अनारक्षित), अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों की जानकारी भी मांगी है। सरकार अधोसंरचना विकास के कामों को गति देने की कार्ययोजना पर काम कर रही है। इसके लिए सभी विभागों से बजट प्रस्ताव देने के लिए कहा गया है।कामों की गुणवत्ता अच्छी रहे, इसके लिए निगरानी तंत्र को पुख्ता किया जा रहा है। इसमें सबसे बड़ी बाधा इंजीनियरों की कमी है, जिसे दूर करने का निर्णय सरकार ने लिया है। हाल ही में उपयंत्रियों के रिक्त पदों को भरने के लिए कैबिनेट ने संयुक्त परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है।

यही प्रस्ताव सहायक यंत्रियों के रिक्त पदों को भरने का भी था लेकिन सहमति नहीं बनी और तय किया गया कि राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से ही परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रदेश में सहायक यंत्री के एक हजार 611 में से रिक्त 592 पद रिक्त हैं। इनमें से 576 पदों को भरने पर सहमति बनी है।लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वो नोडल विभाग की भूमिका निभाते हुए सभी विभागों से प्रस्ताव मंगवाकर मांग पत्र आयोग को भेजे। उधर, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से सामान्य (अनारक्षित), अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों की वतर्मान स्थिति की जानकारी मांगी है।

 दरअसल, अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट जबलपुर और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन प्रकरण के संबंध में विभागों से स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी लेकिन 38 विभागों ने ही ब्योरा दिया था। इस पर विभाग ने अप्रसन्नता जताते हुए जल्द रिक्त पदों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने बताया कि भर्ती को लेकर सैद्धांतिक निर्णय होने के बाद सहायक यंत्री (सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी) की भर्ती के लिए मांग पत्र भेजने की तैयारी की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.