एम्स में मरीजों का मात्र सात कांउटरों पर हो रहा पंजीयन

Updated on 10-05-2022 07:30 PM

 भोपाल राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मरीजों का मात्र सात कांउटरों पर पंजीयन हो रहा है। शेष 5 कांउटर बंद है , मरीजों की लंबी कतारें लग रही है। ज्यादा समय लगने के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। एम्स में कहने को तो 12 काउंटर हैं, लेकिन हकीकत में सिर्फ सात काउंटरों में ही पर्ची बनाने का काम हो रहा है। कर्मचारियों की कमी के चलते बाकी काउंटर बंद पड़े हैं।

 हालांकि महीने भर के भीतर मरीजों को कुछ राहत मिल सकती है। इसकी वजह है कि महीने भर के भीतर यहां पर चार और काउंटर बनाए जाएंगे। इन्हें मिलाकर 11 काउंटर हो जाएंगे। यह काउंटर मौजूद जगह पर ही बढ़ाए जाएंगे। एम्स प्रबंधन कर्मचारियों की नियुक्ति कर नए काउंटर बनाने जा रहा है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद एम्स में मरीजों की संख्या बढ़ी है। यहां हर दिन प्रदेश भर से दो हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह 08 बजे 11:30 बजे तक यहां ओपीडी पर्चे बनाए जाते हैं।

कुछ मरीज उनके स्वजन तो सुबह छह बजे से ही कतार में लग जाते हैं। पंजीयन कक्ष में ज्यादा भीड़ हो, इसलिए पहले बाहर की मरीजों को रोक दिया जाता है। इसके बाद सीमित संख्या में मरीज पंजीयन के लिए भेजे जाते हैं। पंजीयन के लिए 50 से 60 मरीज कतार में रहते हैं।

 इस कारण पंजीयन कराने में एक से डेढ़ घंटा तक वक् लग जाता है। एम्स की अधीक्षक डा. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही नए काउंटर बढ़ जाएंगे। बता दें कि एम्स की ओपीडी में पंजीयन के लिए नए पुराने मिलाकर 12 काउंटर हैं। दो साल पहले तक सभी काउंटर चल भी रहे थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौरान मरीज कम होने की वजह से एक-एक कर चार काउंटर बंद हो गए। अभी सिर्फ सात काउंटर ही चल पा रहे हैं। अब करीब छह महीने से मरीजों की संख्या बढ़ी है, फिर भी काउंटर नहीं बढ़ाए गए। इसकी वजह यह कि काउंटर बढ़ाने के लिए कर्मचारी ही नहीं थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.