बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर पंजीयन प्रक्रिया पूरी

Updated on 06-05-2022 06:12 PM

भोपाल राजधानी में बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर पंजीयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 30 जून से 11 अगस्त तक चलने वाली यात्रा को लेकर अब तक अलग-अलग बैंक आनलाइन माध्यम से साढ़े छह हजार पंजीयन हो चुके हैं। पंजीयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दो साल बाद हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर लोग उत्साहित हैं। कोरोना से पहले जितने यात्री इसमें रुचि दिखाते थे, इस बार उत्साह उससे कहीं ज्यादा है।  पिछले दो वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण यात्रा रद हो गई थी।

 दो साल से शहरवासी अमरनाथ की यात्रा नहीं कर पाए थे, इसलिए इस बार दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना से पहले हर साल अमरनाथ यात्रा पर आठ हजार यात्री जाते थे, लेकिन इस बार 15 हजार यात्री शहर से जाएंगे। मंडल अमरनाथ श्राइन बोर्ड से मांग करता रहा था की अमरनाथ यात्रा के लिए आनलाइन पंजीयन का कोटा बढ़ाया जाए।

मंडल की इस मांग को मानते हुए श्राइन बोर्ड द्वारा इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए आनलाइन पंजीयन का कोटा 12 गुना बढ़ाया गया था। इस पर भी ओम शिव सेवा शक्ति मंडल के पदाधिकारियों सदस्यों ने श्राइन बोर्ड के प्रति आभार व्यक् किया।श्राइन बोर्ड ने दुर्घटना बीमा तीन से बढ़ा कर पांच लाख रुपये प्रति यात्री कर दिया है। इस पर तीर्थ यात्रियों ने खुशी जताई है।

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि मंडल द्वारा श्राइन बोर्ड को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि अमरनाथ यात्रियों की दुर्घटना बीमा राशि को बढ़ाया जाए, जो कि वर्ष 2019 में तीन लाख रुपये थी। श्राइन बोर्ड ने मंडल की इस मांग को मानते हुए दुर्घटना बीमा राशि को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.