
भोपाल । कोरोना का संक्रमण लगातार जारी है। बुधवार को भले ही नए मरीज कम मिले हैं, लेकिन संक्रमण दर में 1.43 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मंगलवार को शहर में 453 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई थी। ऐसे में इनमें से 30 की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
तब संक्रमण दर 6.62
प्रतिशत थी, जबकि महज 24 घंटे बाद बुधवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के 236 लोगों ने जरूरत के मुताबिक जांच के लिए सैंपल दिए थे। इनमें से 19 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। तब संक्रमण दर 8.05
प्रतिशत आई है, जो मंगलवार के मुकाबले 1.43
प्रतिशत ज्यादा है। इधर, प्रदेश में 7144
मरीजों के सैंपल की जांच में महज 49 नए मरीज मिले हैं।