श्योपुर पुलिस की उल्लेखनीय सफलता, कुख्यात आरोपियों को किया गिरफ्तार

Updated on 11-03-2022 05:10 PM

भोपाल पुलिस अधीक्षक श्योपुर आलोक कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विजयपुर निर्भय सिंह अलावा के नेतृत्व में थाना अगरा के अप.. 19/22 पारा 347.34.385 मादवि एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।

दिनांक 04 मार्च 2022 को फरियादी पूरन कुशवाह ग्राम बैटीखेड़ा थाना अगरा की रिपोर्ट पर अपराध के 19/22 पंजीबद्ध कर फरियादी से पूछताछ पर तीन संदेही शैलू उर्फ शैलेन्द्र पुत्र माखन उर्फ रामनरेश यादव उम्र 24 साल निवासी भुजपुरिया, बल्लो पुत्र समस्थ यादव निवासी मुजपुरिया तथा छुटई उर्फ रणवीर यादव पुत्र समस्थ यादव उम्र 28 साल निवासी मुजपुरिया के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, एवं तीन अन्य आरोपियों का भी होना फरियादी ने बताया।

 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक् पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के नेतृत्व में उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना अगरा, मगरधा, विजयपुर गसवानी, चिलवानी, वीरपुर, रघुनाथपुर की टीम गठित कर घटनास्थल से लगे हुये जंगल में सर्चिंग प्रारंभ की गयी। आरोपी शैलू यादव, छुटई यादव, बल्लू यादव की 5 मार्च को गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया। दिनांक 6 मार्च को एकदन्ता मन्दिर के पास बदमाशों से सर्चिंग टीम की मुठमेह हुयी, जिसमें आरोपियों द्वारा फायरिंग करने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना विजयपुर में अपराध क्रं. 50/22 धारा 307. 11/13 एमपीडीपीके एक्ट कायम किया गया। बदमाशों की उपस्थिति निश्चित होने पर लगातार चारों ओर से अगरा, ऊपचा, वीरपुर घोरेट मन्दिर की ओर से लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

 दिनांक 08 मार्च 2022 को प्रकरण में साइबर सैल श्योपुर एवं अनुसंधान पर तीन अन्य आरोपियों के संबंध में धनसिंह से पूछताछ पर पता चला कि प्रकरण में अन्य तीन आरोपी बल्लो पुत्र औतार गुर्जर, मोहर सिंह पुत्र नब्बा गुर्जर निवासी हटी का पुरा ग्राम बिचपुरी थाना जौरा एवं उदय उर्फ उदई पुत्र कल्लू यादव निवासी कालाखेत थाना पहाड़गढ़ जिला मुरैना का होना ज्ञात हुआ। जिनकी गिरफ्तारी के संबंध में दिनांक 09 मार्च को पुलिस अधीक्षक श्योपुर द्वारा गिरफ्तारी हेतु 5-5 हजार रू का ईनाम घोषित किया गया।

आज दिनांक 10 मार्च को 11:30 बजे ताल पीपलबाबडी जंगल के पास पुलिस को सर्चिंग के दौरान आरोपी नहाते हुये मिले आरोपियों की उपस्थिति पर पुलिस पार्टी द्वारा समर्पण करने लिए ललकारा तब आरोपी बल्लो यादव,मोहर सिंह, उदय सिंह को मौके पर गिरफ्तार किया। शेष आरोपी मौके से भाग गये। आरोपी बल्ली गुर्जर से एक 315 बोर का कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं 80 हजार रूपए, मोहर सिंह से 315 बोर का देशी हाथ की बनी रायफल,एक मोबाईल एवं 30 हजार रूपए और आरोपी उदय सिंह से लाठी, एक मोबाईल तथा 80 हजार रूपए मिले।

आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि रूपेन्द्र जादौन निवासी अर्सेद द्वारा रैकी की जाने पर फरियादी के संबंध पर जानकारी दी थी। जिस पर आरोपियों ने उक्त घटना कारित की थी।

श्योपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये 5 दिन के भीतर घटना का खुलासा करते हुये 03 आरोपियों की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी छुटई यादव, बल्लो यादव थाना अगरा के अप . 39 / 19 धारा 302 भादवि में माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायालय विजयपुर से जमानत पर थे। जो जमानत से फरार होने पर स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपीगणों पर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, अपहरण के विभिन्न थानों पर अपराध पंजीबद्ध है।

आरोपियों की गिरफ्तारी करने में थाना प्रभारी विजयपुर निरी. एन.के. शर्मा, थाना प्रभारी अगरा, गसवानी बीरपुर, मगरधा चिलवानी उनि भारत सिंह गुर्जर, शिवराम कषाना, विकास तोमर, धर्मेन्द्र शर्मा, संदीप यादव सहित थाना स्टाफ एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही अतिरिक् पुलिस महानिदेशक चम्बल जोन ग्वालियर राजेश चावला द्वारा टीम के सभी अधिकारी / कर्मचारियों को नगद पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.