मैथिल समाज की ख्याति विश्व के हर कोने में : कृष्णमोहन झा

Updated on 28-06-2022 05:02 PM
कृष्णमोहन झा को मिला अंतरराष्ट्रीय मैथिल गौरव सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मैथिल समाज की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम किया गया, जिसमें देश-विदेश के करीब सौ लोगों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार व समाजवेसी श्री कृष्णमोहन झा को  अंतरराष्ट्रीय मैथिल गौरव सम्मान मिला।
रायपुर में सगर्भय संस्तव किताब का विमोचन, विशिष्टजनों का सम्मान,गोष्ठी,कवि सम्मेलन,सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न- भी वयोवृद्ध प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ रमेंद्रनाथ मिश्र द्वारा रचित एवं मनीष झा द्वारा संपादित पुस्तक का अत्यंत गरिमामय समारोह में लोकार्पण हुआ।वैवाहिक वेब साइट मैथिल ब्राह्मण विवाह बंधन का ऑनलाइन उद्घधाटन किया गया।

वयोवृद्ध प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ रमेंद्रनाथ मिश्र द्वारा रचित पुस्तक का अत्यंत गरिमामय समारोह में लोकार्पण हुआ।  वैवाहिक वेबसाइड मैथिल ब्राह्मण विवाह बंधन का ऑनलाइन उद्घधाटन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि,साहित्यकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र  मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. शशांक शेखर ठाकुर की अध्यक्षता में एवं देश के प्रख्यात पत्रकार कृष्णमोहन झा के  विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश,विदर्भ,उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राउरकेला,पटना से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए|   समाज के अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए मैथिल युवा गौरव, मैथिल गौरव,मैथिल शिरोमणि,विद्यापति वाचस्पति,छत्तीसगढ़ गौरव,संस्थाओ में युवा पहल,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, सर्व ब्राह्मण समाज,मैथिल समाज विकास समिति,छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद सहित 100 लोगो का सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर ख्यात पत्रकार कृष्णमोहन झा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिये अंतरराष्ट्रीय मैथिल गौरव सम्मान दिया गया| श्री कृष्ण मोहन झा ने कहा कि अपनों के बीच अपने समाज द्वारा कोई भी सम्मान मिलना उस समाज को सम्मान के महत्व को कई गुना बढ़ा देता है मिथिलांचल का अपना एक समृद्धि इतिहास रहा है आज विश्व के कोने कोने में समाज के लोग विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवा रहे हैं आज कोई भी ऐसा क्षेत्र बाकी ना आए नहीं रहा जहां मैथिली का दखल ना हो| मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सैकड़ों साल पहले मैथिल राजगुरु के रूप में आए थे और इस राज्य के प्रमुख मठ मंदिरों में पुरोहित के रूप में अपना प्रभाव अलग ढंग से स्थापित किया है |हमें अपने अतीत से सीखना होगा और आने वाली जनरेशन को इस उपलब्धियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा|  जिस ढंग से हमारे पूर्वजों ने समाज की मजबूती से नींव रखी उसी तरह हमें भी इस कार्य को आगे बढ़ाना होगा| 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुद्धिनाथ मिश्र ने डॉ रामेन्द्र मिश्रा के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि किसी समाज की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी इतिहास से पढ़ती है ,और इस समृद्धि इतिहास को  कागज के पन्नों में उकेर कर डॉक्टर रविंद्र नाथ मिश्रा ने एक महत्व पूर्ण कार्य किया है |400 साल पहले जो मैथिल बिहार से मध्य प्रदेशआये उनके परिजनों की विस्तृत जानकारी इस किताब में समाहित करने का प्रयास उन्होंने किया है| यह किताब समाज के हर एक व्यक्ति के लिए उपयोगी साबित होगी| आभार प्रदर्शन मनीष झा ने किया|

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.