ट्रेनों में सामान्य बोगियों के लिए 29 जून तक होंगे रिजर्वेशन

Updated on 06-03-2022 10:29 PM

भोपाल रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। ट्रेनों की सामान्य बोगियों में सफर करने के लिए 29 जून तक ही अग्रिम बुकिंग करानी होगी। 30 जून से यह बंदिश हट जाएंगी। यानी 30 जून से यात्री तुरंत अनारक्षित टिकट खरीदकर ट्रेन यात्रा कर सकेंगे। ये टिकट रेल काउंटर यूटीएस मोबाइल एप से खरीद सकेंगे। रेलवे ने हाल में घोषणा की थी कि सामान्य बोगियों के टिकट के लिए अग्रिम आरक्षण नहीं कराना होगा

 लेकिन इस व्यवस्था को खत्म करने में 120 दिन लगेंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि पूर्व से जिन यात्रियों ने टिकट खरीद लिए हैं, उनके टिकट रद नहीं कर सकते। अग्रिम आरक्षण की अवधि जल्द ही तय की जाएगी, जो कि 29 जून कर दी है। इस दिन रात 12 बजे तक अग्रिम बुकिंग होगी। उसके बाद की यात्रा के टिकट तुरंत मिल जाएंगे।

बता दें कि ट्रेनों में इंजन के पीछे दो और सबसे अंत में दो कोच लगे होते हैं। ये सामान्य श्रेणी के कोच होते हैं। इनमें सफर करने के लिए आरक्षण व्यवस्था के तहत टिकट नहीं खरीदने पड़ते। स्टेशन के टिकट काउंटरों यूटीएस मोबाइल एप से तुरंत टिकट मिल जाते हैं। टिकट पर बर्थ अंकित नहीं होती है, जहां जगह खाली हो वहां बैठ कर सफर कर सकते हैं। कोरोना महामारी की शुरूआत में बंद की गई ट्रेनों को जब दोबारा चालू किया गया तो यह व्यवस्था रेलवे ने बंद कर दी थी।

 रेलवे की तरफ से तर्क दिया गया था कि सामान्य कोचों में भी भीड़ को नियंत्रित करना जरूरी है। यह तभी होगा, जब इन कोचों के टिकट को आरक्षण व्यवस्था के तहत बेचा जाएगा। ऐसा करने से जितनी बर्थ है, उतने ही टिकट बेचे जाने लगे थे। इस व्यवस्था के कारण सामान्य कोचों में भीड़ पर नियंत्रण पाया गया था। अब कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में है और इस श्रेणी में सफर करने वाले यात्री लगातार आरक्षण की बंदिशें हटाने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए रेलवे ने कोरोना संक्रमण से पहले की तरफ टिकट बेचने की व्यवस्था लागू करने का निर्णय ले लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.