तैयारियों को लेकर कार्यशाला में दी गई विभागों को जिम्मेदारी

Updated on 12-03-2022 10:17 PM

जबलपुर, मानसिक एवं बहुविकलांगता से ग्रसित दिव्यांगजनों के लिये अप्रैल माह में वृहद स्तर पर आयोजित किये जा रहे शिविर की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई कार्यशाला में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत मानसिक एवं बहुविकलांग दिव्यांगजनों का सर्वे करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये गये है ताकि इन दिव्यांगजनों को इस शिविर में शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस कार्यशाला में आयुक्त नि:शक्तजन मध्यप्रदेश संदीप रजक भी मौजूद थे। कार्यशाला के प्रारंभ में जिला पंचायत की सीईओ डॉ.सलोनी सिडाना ने पावर प्वाइंट प्रेजेण्टेशन के माध्यम से कार्यशाला के उद्देश्य की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने सात अप्रैल को आयोजित किये जा रहे जिला स्तरीय शिविर के लिये दायित्व निर्धारित करते हुये ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में मानसिक एवं बहुविकलांग से ग्रसित दिव्यांगजनों सर्वे करने की जिम्मेदारी अलग अलग विभागों को दी। जिला पंचायत की सीईओ ने बताया कि मानसिक एवं बहुविकलांगता से ग्रसित दिव्यांगजनों की लीगत गार्जिंयनशिप भी सात अप्रैल को आयोजित किये जा रहे शिविर में दी जायेगी।

 कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बैठक में कहा कि मानसिक एवं बहुविकलांगता से ग्रसित दिव्यांगजनों के सर्वे के साथ-साथ यह जानकारी भी संकलित की कि ऐसे दिव्यांगजनों को पूर्व में किसी शासकीय योजना का लाभ मिला है अथवा नहीं। उन्होंने सर्वे के लिये जिम्मेदार बनाये गये अधिकारियों को सर्वे का कार्य तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सर्वे की प्रगति और शिविर के आयोजन के लिये सौंपे गये दायित्वों पर हुये अमल की समीक्षा एक सप्ताह बाद पुन: की जायेगी।

कार्यशाला में बताया गया कि सात अप्रैल को मानसिक एवं बहु विकलांगता से ग्रसित दिव्यांगजनों के लिये आयोजित किये जा रहे शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिव्यांगजनों को दिलाना है। कार्यशाला में सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों तथा सभी नगरीय निकायों के अधिकारी तथा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिये कार्य कर रही विभिन्न अशासकीय संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.