मप्र में 15 से बढ़ सकती हैं पाबंदियां

Updated on 13-01-2022 06:08 PM

भोपाल मप्र में कोरोना जिस स्पीड से बढ़ रहा है, उससे आशंका है कि तीसरी लहर का पीक जनवरी के अंतिम सप्ताह में जाएगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 15 जनवरी से सरकार पाबंदियां बढ़ा सकती है। प्रदेश में 24 घंटे में 46 जिलों में 3639 नए पॉजिटिव मिले हैं।

तीसरी लहर अब तक 12 की जान ले चुकी है। लगातार दूसरे दिन सागर में 1 युवक की मौत हुई है। तीसरी लहर में यह पहली बार है, जब लगातार दो दिन दो युवाओं की जान गई, जिनकी उम्र 22-22 साल है। एक दिन पहले सागर में ही 22 साल की लड़की की भी संक्रमण से मौत हो चुकी है। दोनों को वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लगा था।

प्रदेश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस इंदौर में 1169 आए हैं। भोपाल में 572 तो ग्वालियर में 555 मरीज मिले हैं। जबलपुर में 210 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 14413 पहुंच गई है।

 पन्ना को छोड़ प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण फैल गया है। कोविड की पहली लहर से अब तक 10540 जान गंवा चुके हैं। नए संक्रमितों में 2622 फुल्ली वैक्सीनेटेड और 102 को सिंगल डोज लगा है। 13834 मरीज होम आइसोलेट हैं। पॉजिटिविटी रेट 4.57 प्रतिशत पहुंच गया है। महामारी पर काबू पाने के लिए इसका 1 से नीचे रहना जरूरी है।

पीएम के साथ बैठक के बाद फैसला संभव

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेगुरुवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की समीक्षा बैठक बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। यह बैठक प्रधानमंत्री कार्यालय में शाम 5 बजे होगी। माना जा रहा है कि संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए मध्यप्रदेश सरकार इस बैठक के बाद फैसला लेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडविया ने सोमवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मौजूदा स्थिति की जानकारी ली थी। इसमें मप्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी शामिल हुए थे। अब गुरूवार की बैठक के बार मुख्यमंत्री पाबंदियां बढ़ाने का निर्णय कर सकते हैं।

528 मरीज अस्पताल में भर्ती

प्रदेश में करीब 65 हजार बेड्स है। इसमें करीब 21 हजार आईसोलेशन बेड, 31 हजार ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और 13 हजार के करीब आईसीयू/एचडीयू बेड है। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों में 13 हजार 834 मरीज होम आईसोलेशन में और 528 मरीज अस्पताल में भर्ती है।

अब तक 10 हजार 540 की मौत

प्रदेश में अब तक 8 लाख 10 हजार 442 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 7 लाख 85 हजार 489 ठीक हो चुके है। कोरोना के चलते सरकारी रिकॉर्ड में अब तक 10 हजार 540 लोगों की जान गई है। सागर में 1 मौत रिपोर्ट हुई है। रिकवरी रेट घटकर 96.92त्न गई है।

सरकार की तीन स्तरीय व्यवस्था

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि संक्रमितों के इलाज के लिए 3 स्तरीय व्यवस्था की गई है। इसमें होम आईसोलेश, कोविड केयर सेंटर और हॉस्पिटलाइजेशन के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.