राजस्व मंत्री ने दी राहतगढ़ वासियों को करोड़ो की सौगात

Updated on 28-04-2022 04:55 PM

सागर सागर जिले के राहतगढ़ वासियों के लिए बुधवार का दिन जैसे सौगातो का दिन बन गया राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा एक ही दिन में कई बड़ी घोषणाएं कर राहतगढ़ के विकास का नया इतिहास रच दिया गया

 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गोविंद सिंह राजपूत ने राहतगढ़ के 2224 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के प्रमाण- पत्र वितरित कर 12 करोड़ 15 लाख की प्रथम किस्त वितरित की कार्यक्रम में राजपूत ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना सुंदर घर हो,लेकिन कई परेशानियों के कारण कुछ लोग अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते

जिसको देखते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हर गरीब को उसका घर देने का फैसला लिया गया इसके तहत राहतगढ़ के 2224 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण- पत्र वितरित किए गए

12 करोड़ 15 लाख की राशि से हितग्राहियों के आवासों का निर्माण होगा श्री राजपूत ने कहा कि हर गरीब का सपना मध्यप्रदेश सरकार साकार कर रही है हर गरीब का पक्का मकान हमारी प्राथमिकता है और सब के लिए पक्के मकान की व्यवस्था की जा रही है बिना भेदभाव के प्रदेश सरकार सबके लिए पक्के मकान की व्यवस्था कर रही है।

 

अस्पताल निर्माण के लिए 10 करोड़

राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राहतगढ़ वासियों के लिए 10 करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य अस्पताल की घोषणा करते हुए क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी जल्द ही राहतगढ़ में 10 करोड़ की लागत से भव्य और आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा।

छात्रों के लिए छात्रावास

कार्यक्रम के दौरान गोविंद सिंह राजपूत ने छात्रों के लिए सुविधायुक्त छात्रावास बनवाने की घोषणा की ।उन्होंने बताया कि 4 करोड 50 हजार की रुपए की लागत से राहतगढ़ में भव्य छात्रावास बनाया जाएगा जिसमें छात्र रहकर पढ़ाई कर सकेंगे।

राहतगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए राजस्व एवं परिवहन मंत्री राजपूत द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि -पूजन करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी गई ।श्री राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी छोटे-छोटे कार्यो से लेकर बड़े कार्यो तक हर एक काम क्षेत्रवासियों की मांग के अनुसार कराया जाएगा ।जो उनकी निगरानी में पूरा होगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित राय, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंडित नीरज शर्मा, विनोद ओसवाल, विनोद कपूर, नरेंद्र अहिरवार, ललित चौबे, अंकित अग्रवाल, अनिल श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

राहतगढ़ में होगी टीवी की जांच

स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर राजस्व मंत्री राजपूत ने शिविर का निरीक्षण करते हुए क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि स्वास्थ्य शिविर में आकर अपनी जांच कराएं छोटी से छोटी बीमारी बड़ा रूप ले लेती है। इसके लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा शिविर में उपलब्ध चिकित्सक और आधुनिक मशीनों के माध्यम से अपनी जांच करवा कर स्वस्थ रहें।

इस अवसर पर राजपूत द्वारा राहतगढ़ अस्पताल में क्षय रोग टीवी की जांच के लिए 8 लाख की टीवी रोग जांच मशीन उपलब्ध कराई गई ताकि राहतगढ़ क्षेत्र के लोगों को जांच कराने के लिए सागर जाना पड़े। राहतगढ़ में ही जांच और रोग का इलाज हो सके। राहतगढ़ में लगे स्वास्थ्य शिविर में 22 प्रकार की जांच तथा दवाइयां निःशुल्क वितरित की गई।

 

सेन समाज को दिया मंगल भवन

संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा राहतगढ़ में सेन समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर सेन समाज के लोगों को संत शिरोमणि सेन महाराज 722 वीं जयंती पर पांच लाख पचास हजार से बनने वाले मंगल भवन की घोषणा की गई।

इसमें सेन समाज के लोगों के शादी समारोह तथा अन्य कार्यक्रम संपन्न हो सकेंगे इस अवसर पर राहतगढ़ में सेन समाज के जगदीश सेन, राम सेन, दामोदर सेन, राम कुमार सेन, कृष्ण कुमार सेन, संतोष सेन, सेन समाज के लोगों ने गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.