राजस्व मंत्री ने ली आरसीएमएस पोर्टल की स्थिति की जानकारी

Updated on 25-05-2022 07:34 PM

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि राजस्व न्यायालयों के कार्यो में पारदर्शिता, जवाबदेही और समय-सीमा में सेवायें प्रदान किए जाने की दृष्टि से प्रारंभ आरसीएमएस पोर्टल पर आ रही परेशानी को तुरंत दूर करें। उन्होंने बैठक में ही सागर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों से पोर्टल के बारे में चर्चा की। मंत्री श्री राजपूत मंगलवार को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ विभागीय गतिविधियों की योजनावार समीक्षा कर रहे थे। प्रमुख सचिव राजस्व श्री मनीष रस्तोगी, सचिव राजस्व श्री संजय गोयल और अपर सचिव श्री श्रीमन शुक्ला उपस्थित थे।

आरसीएमएस पोर्टल

राजस्व मंत्री ने बताया कि आरसीएमएस पोर्टल में मार्च 22 से परुामेंन्स की समस्या बताई गई थी, जिसका निराकरण कर दिया गया है। आरसीएमएस पोर्टल से रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण और पावती भी प्रदान की जाती है। साथ ही भू-अभिलेख में जानकारी अपडेट करने के लिए ऑन लाइन भेज दी जाती हैं। मंत्री श्री राजपूत ने लोकसेवा केंद्र, उमंग तथा एमपी मोबाइल एप आदि के उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना

राजस्व मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना में कुल 10051 प्रकरण स्वीकृत किए गए थे, जिसमें चार हजार 226 प्रकरण में प्रमाण-पत्र वितरित किए जा रहे हैं। योजना में 7004 प्रकरण स्थाई पट्टे धारकों और तीन हजार 47 प्रकरण भूमि-स्वामी से संबंधित हैं। योजना में होशंगाबाद, शिवपुरी, अशोक नगर, छतरपुर और छिन्दवाड़ा प्रथम पाँच स्थान पर हैं। उन्होंने बताया कि योजना में नगरीय क्षेत्र में शासकीय भू-खंडों के अधिभोगियों को, जिनके पास 2014 या उसके पूर्व का अधिपत्य है स्थायी पटटा जारी किया जाना है।

राजस्व मंत्री ने राजस्व विभाग के भवनों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की। सितंबर 2018 में स्वीकृत 111 कार्यालय भवन में से 92 निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, 67 भवन में कार्यालय संचालित हैं और 25 भवन में कार्यालयों का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस वर्ष 13 हजार 518 लाख रूपये की लागत से 41 भवन का निर्माण किया जाना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.