पर्यावरण जागरूकता में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : मंत्री सुश्री उषा ठाकुर

Updated on 11-03-2022 05:02 PM

भोपाल    संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। नेहरू युवा केंद्र के युवा, पर्यावरण सुधार की दिशा में सतत कार्य कर रहे हैं, जो सराहनीय है। सुश्री ठाकुर मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान वाल्मी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एवं अवेयरनेस ड्राइव पर एक दिवसीय सेमिनार समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि हम अपनी वैदिक सनातन परंपरा को अपनाते हुए प्रकृति के जुड़ें। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र और डाबर इंडिया लिमिटेड को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस तरह के अभियान से समाज में जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा और अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में भी सराहनीय कार्य होंगे। प्लास्टिक की रोकथाम के लिए समाज का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छता में ही ईश्वर का वास है। जहाँ स्वच्छता होती है, वहाँ लक्ष्मी भी निवास करती है।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में स्वच्छता के प्रति एक अद्भुत सकारात्मक वातावरण बना है। यही कारण है कि आज देश में चारों और स्वच्छता के प्रयास दिखाई देते है। सुश्री ठाकुर ने आजादी का अमृत महोत्सव का उल्लेख करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि सभी नौजवान अपने घरों में क्रांतिकारियों के चित्र लगाएँ एवं उनके विचारों को आत्मसात करें। यही वीर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंत्री सुश्री ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र के युवाओं को स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए पुरस्कार और प्रमाण-पत्र वितरित किए।

नेहरू युवा केंद्र भोपाल के सहयोग से डाबर इंडिया लिमिटेड द्वारा वाल्मी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एवं अवेयरनेस ड्राइव का आयोजन किया गया। पूर्व महापौर आलोक शर्मा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मनीष शंकर शर्मा ने किया। सेमीनार का शुभारंभ मनीष शंकर शर्मा ने कहा कि युवाओं के प्रयासों से ही देश में सकारात्मक बदलाव संभव है। आज प्लास्टिक प्रबंधन सभी के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में आवश्यक है कि जागरूकता के साथ उसके प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जाए। सेमिनार के विभिन्न सत्रों में विषय-विशेषज्ञ पूर्व आईपीएस के.एन. तिवारी, अधीक्षण यंत्री प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एम.एल. पटेल, समाजसेवी एवं पर्यावरणविद सुकन्या राय, विवेक राय, तुषार पटनायक ने विभिन्न विषयों पर युवाओं को संबोधित किया। डाबर इंडिया लिमिटेड के नितिन मिश्रा, डॉ. दिनेश राय, डॉ. सुरेंद्र शुक्ला सहित वाल्मी संस्थान के अधिकारी और नेहरू युवा केंद्र के युवा उपस्थित रहे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.