गौरव दिवस में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – हर्षिका सिंह

Updated on 11-11-2022 05:02 PM
दिनांक 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित होने वाले गौरव दिवस के संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विभिन्न संस्थाओं से जुड़े युवाओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि #गौरव_दिवस का आयोजन जिलेवासियों का आयोजन है जिसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि वे अपने परिवार, मित्र, सहपाठी तथा संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों को गौरव दिवस के आयोजन के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि युवा वर्ग सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहता है, अतः आयोजन के संबंध में सोशल मीडिया पर भी किए जा रहे प्रचार-प्रसार में सहभागी बनें। उन्होंने सभी से गौरव दिवस के लोगो को डीपी में लगाने का आग्रह किया। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में नेहरू युवा केन्द्र, पॉलीटेक्निक कॉलेज, रानी दुर्गावती कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, एनसीसी एवं एनएसएस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.