'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर सियासी गलियारों में घमासान

Updated on 17-03-2022 08:18 PM

भोपाल। ' कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर सियासी गलियारों में घमासान छिड़ा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।  विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ' कश्मीर फाइल्स' पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार देर रात 2 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस फिल्म को देखकर अपनी राय व्यक्त की, जिसके बाद इस फिल्म को लेकर चल रही राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार रात पत्नी साधना सिंह, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और मोहन यादव के साथ फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसे एक शानदार फिल्म बताते हुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की तारीफ की। सीएम शिवराज ने कहा कि फिल्म देखने के बाद उनका मन दर्द और तकलीफ से भर गया। वहीं, बुधवार रात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी फिल्म देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि फिल्म में हिंसा के अलवा कुछ भी नहीं है। सब आधा-अधूरा दिखाया गया है।

फिल्म देखने के बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि इस फिल्म में एक दृश्य है, जिसमें बताया गया है कि सच जब तक सामने आता है, तब तक झूठ दुनिया का चक्कर लगा लेता है। कश्मीर के सच को छुपाने, भ्रमित करने की जो कोशिश की गई है। नैरेटिव बनाकर गंदी राजनीति की तस्वीर दिखाई गई है। कश्मीरी पंडित भाई-बहनों के साथ जो अत्याचार और अन्याय हुआ है, उसकी मिसाल और कहीं नहीं मिलती है।

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि मैं फिल्म के निर्देशक विवेक को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सच को उजागर किया है। देश में जो लोग नहीं जानते थे, अब वह भी जानेंगे। यह हमारा सौभाग्य है कि मोदी प्रधानमंत्री हैं और कश्मीर से धारा 370 हट गई है। कश्मीर की परिस्थितियां अब बदलती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जन्मभूमि से, मां शारदा की भूमि से, ज्ञान की उस पवित्र भूमि से अपने ही भाई-बहन अपने बेटा बेटी बेदखल कर दिए गए और जैसे अत्याचार हुए हैं, उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मुख्यमंत्री के साथ फिल्म देखकर निकले मंत्री विश्वास सारंग और मोहन यादव ने कहा कि वामपंथियों ने सच पर जानबूझकर पर्दा डाला हुआ था।

फिल्म देखने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभी 'कश्मीर फाइल्स' देखकर लौटा हूं। फिल्म में दिखाया गया है कि भाजपा के सहयोग से चल रही सरकार ने कश्मीरी पंडितों को रोकने का प्रयास नहीं किया था, बल्कि उन्हें जाने को कहा। वहां सेना नहीं भेजी गई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने जब लोकसभा का घेराव किया, तब सेना भेजी गयी।सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस 'कश्मीर फाइल्स' फिल्म में कोई संदेश नहीं है, सब आधा अधूरा है। केवल हिंसा दिखाने की कोशिश है। भाजपा वालों के सामने खड़े हो जाओ, तो भाग जाते हैं। भाजपा का कोई व्यक्ति फिल्म देखने नहीं आया। बता दें कि भूपेश बघेल ने भाजपा के विधायकों को भी साथ में फिल्म देखने का निमंत्रण दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.