माँ-बेटी और बहनों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 09-03-2022 05:48 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि माँ-बेटी और बहनों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक अभियान संचालित किए जा रहे हैं। महिला अपराधों के प्रति हमारा जीरो टॉलरेंस हैं। बेटियों के साथ अभद्रता करने वालों को सीधे फाँसी के फंदे पर चढ़ाने का कानून प्रदेश की विधानसभा ने देश में सबसे पहले बनाया था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के थानों की ऊर्जा महिला डेस्क को 100 दोपहिया वाहन वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान से ऊर्जा महिला डेस्कों की दोपहिया वाहनों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे "असली हीरो अभियान" से समाज को जोड़ने के लिए सत्य घटनाओं पर आधारित तीन लघु वृत्त चित्र का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारा यह फैसला था कि पुलिस फोर्स में 30 प्रतिशत भर्तियाँ महिलाओं की होगी। यह गर्व का विषय है कि बेटियाँ पूरी क्षमता के साथ सुरक्षा के इस दायित्व को पूर्ण गंभीरता और वीरता के साथ निभा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तिकरण के सशक्त पक्षधर रहे हैं। उनके द्वारा इस दिशा में अनेकों योजनाएँ संचालित की गईं है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिला थाने स्थापित किए गए हैं। महिला हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। साथ ही ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गईं हैं। थानों में महिलाएँ बिना किसी झिझक के एफआईआर लिखवा सकें, इस उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गईं हैं। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अपना यह दायित्व निभाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिला अपराध से संबंधित कोई सूचना मिले तो घटना स्थल पर पहुँचने में देरी हो, इस उद्देश्य से ही ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में 700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। उनमें से 100 डेस्क को दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शेष 600 महिला हेल्प डेस्क को दो चरण में वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। माँ-बहन और बेटी की सुरक्षा में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल पर महिला सुरक्षा के लिए आरंभ हुए हैं कई नवाचार : डीजीपी श्री सक्सेना

पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि महिला सुरक्षा मुख्यमंत्री श्री चौहान की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देशन और मार्गदर्शन में प्रदेश में कई नवाचार हुए हैं, जिनमें प्रत्येक जिले में महिला थाने की स्थापना, 700 थानों में ऊर्जा महिला डेस्क की स्थापना, पुलिस इकाइयों में झूलाघर की स्थापना, 1090 महिला हेल्प लाइन स्थापित करना, गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं को खोजने के लिए ऑपरेशन मुस्कान तथा ऑपरेशन हेल्पिंग हेंड आरंभ करना सम्मिलित हैं। साथ ही महिला सुरक्षा के क्षेत्र में आम जनता द्वारा सराहनीय कार्य करने पर उन्हें असली हीरो के रूप में सम्मानित करना और महिलाओं के लिए प्रीलिटीगेशन ऑनलाइन हेल्प प्रारंभ की गई है। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों के कौशल उन्नयन और क्षमता संवर्धन की गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला सुरक्षा श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

सत्य घटनाओं और महिला सुरक्षा पर केन्द्रित लघु फिल्मों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल, सागर और विदिशा की सत्य घटनाओं पर आधारित और महिला सुरक्षा पर केन्द्रित तीन लघु वृत्त चित्र का लोकार्पण किया। भोपाल के असली हीरो मनोज गायकवाड़, ऑटो चालक हैं। उन्हें मंदसौर की 13 वर्षीय अकेली बालिका द्वारा दिल्ली जाने की ट्रेन के संबंध में पूछने पर संदेह हुआ। श्री गायकवाड़ ने इसकी सूचना आईएसबीटी चौकी पर पदस्थ आरक्षक सुनील राठौर को दी। इससे बालिका को हरियाणा में नौकरी लगवाने के नाम पर तस्करी कर ले जाये जाने से बचाया जा सका।

दूसरी लघु फिल्म में असली हीरो सागर जिले की आपचंद निवासी श्रीमती श्रीबाई हैं। जिन्होंने ज्यादती के डर से भागी 22 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति को भाँपते हुए शोर मचाया, जिससे आरोपी भाग गए। श्रीबाई ने साहस और मानवीयता का परिचय देते हुए पीड़िता को अपने घर में आश्रय दिया तथा कोटवार और सरपंच को सूचना देकर अपराध पंजीबद्ध कराया।

तीसरी लघु फिल्म में असली हीरो विदिशा जिले की श्रीमती आरती शर्मा हैं। उन्हें एक बालिका ने जब परिजन द्वारा शारीरिक रूप से परेशान करने की बात बताई तो श्रीमती आरती शर्मा ने पूरे परिवार का विरोध सहकर इसके खिलाफ आवाज उठाई। श्रीमती शर्मा ने विदिशा जिले के महिला थाने पहुँचकर परिजन के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया। इस घटना के कारण श्रीमती आरती शर्मा को पति ने भी छोड़ दिया। इसके बाद भी श्रीमती शर्मा ने बालिका को साहस दिया और सच के लिए खड़े होने के लिए प्रेरित किया।

स्मार्ट उद्यान से पुलिस कंट्रोल रूम होते हुए स्टेडियम पहुँची दोपहिया वाहन रैली

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा फ्लेग ऑफ की गई महिला दोपहिया वाहन रैली स्मार्ट पार्क से आरंभ होकर डिपो चौराहा, अटल पथ, प्लेटिनम प्लाजा, रोशनपुरा चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम होते हुए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुँची। वाहन रैली के स्मार्ट पार्क से रवाना होने पर पुलिस बैंड द्वारा महिला सशक्तीकरण पर केन्द्रित गीत की धुन बजाई गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.