गार्ड्स के बाद पुलिस को निशाना बनाने वाला था सागर का सीरियल किलर, हथियार खरीदने के लिए जोड़ता था पैसे

Updated on 07-09-2022 05:27 PM

मध्य प्रदेश के सागर और भोपाल में गार्ड्स की हत्या करने वाले सनकी सीरियल किलर को एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस कस्टडी के दौरान किलर ने बताया कि 14 साल की उम्र में जब वो काम करने गोवा गया था तब वहां कुछ गार्डों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। और इसी वजह से उसे गार्डों से नफरत हो गई। जिसके बाद उसने गार्डों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। और यहीं वजह है कि गोवा में एक गार्ड की भी हत्या की थी।

जानकारी के अनुसार सनकी सीरियल किलर शिव कुमार धुर्वे ने बताया था कि वह रुपए इकट्ठा कर हथियार खरीदने वाला था , ताकि पुलिस को भी निशाना बना सके। उसने गार्डों की हत्या केवल बड़े डॉन के रूप में अपना नाम चमकाने के लिए की थी। अगर पकड़ा नहीं गया होता तो भोपाल में कई चौकीदारों को मारने की प्लानिंग थी।

दरअसल शिव प्रसाद 27 अगस्त की रात साइकिल से केसली से सागर आया और भैंसा में ट्रक बॉडी मेकर कारखाने में चौकीदार को अकेला देख उसकी हत्या कर दी। उसने 29 अगस्त को आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज और 30 अगस्त को रतौंना में चौकीदार को मौत के घाट उतारा था। जिसके बाद जब पुलिस ने सख्ती बढ़ाई तो वह डर गया और 31 की सुबह भोपाल भाग गया। जहां चौकीदार की हत्या करते सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था। 

वहीं आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में चौकीदार शंभू शरण दुबे की हत्या के बाद शिव उसका मोबाइल फोन उठाकर ले गया था। और उसके ऑन करने पर पुलिस टीम भोपाल पहुंची थी। बैरागढ़ के खजूरी में किलर ने मार्बल पीठा पर चौकीदार की हत्या की और बस स्टॉप पर आ गया। और यहां उसने फिर मोबाइल ऑन किया और काफी देर तक बैठा रहा। 

जिसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार किलर को दबोच लिया। साथ ही सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान की गई थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जिससे और भी हत्या का राज खुल सके। भोपाल में 1 और सागर 3 चौकीदारों की नींद में हत्या करने वाले सीरियल किलर शिव कुमार धुर्वे को  2 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। 


बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे के अलावा गोवा, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में होटल का वेटर रह चुका है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि वह कम समय में केजीएफ फिल्म के किरदार डॉन रॉकी की तरह नाम कमाना चाहता था। और बारिश के पहले नौकरी छोड़कर वह गांव लौट आया था और तभी से इसकी प्लानिंग कर रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.