सागौन चोरों और वनकर्मियों की भिड़ंत का मामला:वन कर्मी संगठन ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, कहा- पुलिस ने 302 का कर दिया मुकदमा

Updated on 17-08-2022 05:57 PM

नरसिंहपुर प्रवास पर आए मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह को जिले के वन कर्मचारी संघ एवं अधिकारी यूनियन ने ज्ञापन देते हुए बताया कि 9 अगस्त को विदिशा के लटेरी में सागौन की लकड़ी चोरी करने बाइक से ले जाने वाले चोरों को पकड़ा गया था। जहां सागौन चोरी करने वाले चोरों ने वन अमले का घेराव कर जानलेवा हमला कर दिया था।

आत्मरक्षा के लिए वन अमले ने हवाई फायर करके जान बचाकर भागकर अपनी जान बचाई थी। वन मामला संबंधित पुलिस थाना लटेरी गया, जहां युक्त हमलावरों के खिलाफ एफआईआर करानी चाही लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी। उल्टा सागौन चोरी करने वाले व्यक्तियों की शिकायत पर एक व्यक्ति की मौत का हवाला देकर वन कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जबकि CRPC की धारा 197 के संदर्भ में ग्रह मंत्रालय के पत्र में स्पष्ट निर्देश है वन कर्मियों पर न्यायालीन जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर एफआईआर चाहिए।

वन मंत्री से वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी संगठन ने अपनी मांग रखते हुए कहा है कि इस प्रकार की घटनाओं से वन कर्मियों का मनोबल टूट रहा है, इसलिए घटना की न्यायिक जांच की जाए। 302 का मुकदमा खारिज किया जाए और गिरफ्तारी ना की जाए।

प्रभारी मंत्री ने कर्मचारियों पर जताया भरोसा

जिले में प्रवास पर आए प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने कर्मचारियों को भरोसा जताते हुए कहा कि आपके इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करेंगे। अनावश्यक रूप से किसी को भी दंडित नही किया जाएगा। हम पर विश्वास रखे उचित कार्रवाई करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.