अमृत महोत्सव में देश के क्रांतिकारियों और महापुरुषों को करें नमन- मंत्री सुश्री ठाकुर

Updated on 27-02-2022 05:34 PM

भोपाल। संस्कृति, पर्यटन और अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष को पूरे भारत में 'आजादी के अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया जा रहा है। यह वर्ष उन महापुरुषों और क्रांतिकारियों को याद करने और नमन करने का वर्ष है जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

मंत्री सुश्री ठाकुर रंगश्री सभागार में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या को संबोधित कर रही थी।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर और दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री सुश्री ठाकुर प्रदेश में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के एक समूह के साथ संवाद-सत्र में भी सम्मलित हुई। उन्होंने  विदेशी छात्रों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंत्री सुश्री ठाकुर ने विदेशी छात्रों को आजादी का अमृतमहोत्सव मनाने के लिए राज्य सरकार के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान रंग श्री लिटिल बैले ग्रुप की टीम द्वारा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन पर केन्द्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गयी।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल 21 से 27 फरवरी तक पूरे जोश और उत्साह के साथ आजादी का अमृतमहोत्सव मना रहा है। पासपोर्ट कार्यालय ने लिटिल बैले ग्रुप, भोपाल के सहयोग से आईसीसीआर की होरिजोंन श्रृंखला में यह आयोजन किया गया। 

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने एलबीटी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका की सराहना की और आरपीओ भोपाल और आईसीसीआर को इस तरह के प्रभावशाली आयोजन के लिए बधाई दी।

क्षेत्रीय निदेशक आईसीसीआर सुनील सिंह, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल की श्रीमती रश्मि बघेल सहित पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी, युवा और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.