सारनी की यूनिट 10 ने बनाया 100 दिनों का सतत् बिजली उत्पादन का नया रिकार्ड

Updated on 04-05-2022 06:55 PM

भोपाल मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250 मेगावाट स्थापित क्षमता की यूनिट क्रमांक-10 ने विपरीत परिस्थितियों के बीच 100 दिनों तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का नया कीर्तिमान बनाया है। यह यूनिट 22 जनवरी 2022 से आज तक निर्बाध बिजली उत्पादन कर रही है। इस दौरान यूनिट का प्लांट एवलेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ) 100.09 प्रतिशत, प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) 97.36 प्रतिशत और ऑक्जलरी कंजम्पशन 7.86 प्रतिशत रहा। उल्लेखनीय है कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यह यूनिट 13 अगस्त  2013 को क्रियाशील हुई थी।

दो यूनिट  कर रही 185 और 165 दिन से सतत् बिजली उत्पादन

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की दो विद्युत यूनिट ने भी सतत् बिजली उत्पादन करने के नए रिकार्ड कायम किए हैं। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट क्रमांक-11 पिछले 185 दिनों से और श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना डोंगलिया (खंडवा) की 600 मेगावाट क्षमता की यूनिट क्रमांक-1 पिछले 165 दिनों से लगातार बिजली उत्पादन कर रही हैं।  

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट 10 द्वारा 100 दिनों के सतत् विद्युत उत्पादन के कीर्तिमान पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के समस्त अभियंताओं और कार्मिकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी सारनी ताप विद्युत गृह बिजली उत्पादन के नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर रहेगा।     


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.