50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ आज से खुलेंगे स्कूल

Updated on 01-02-2022 05:35 PM

भोपाल प्रदेश में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ आज से  स्कूल खुलेंगे। वहीं 17 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ेगी। प्रदेश भर के स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि एक फरवरी, 2022 से स्कूल पुनः खोले जाएंगे। पहली से बारहवीं तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी।

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद सरकार ने स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया था। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने  कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर इस पर निर्णय लिया है कि स्कूले एक फरवरी से खुलेगी, लेकिन परीक्षाएं आगे बढ़ाई जाएगी।

 मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए है कि विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही स्कूल खोलने पर लिया फैसला जाएगा। हॉस्पिटल की स्थिति, बच्चों में संक्रमण की स्थिति को भी देखा जाएगा, स्कूल खोलने के बाद क्या स्थिति होगी इन सभी बातों पर भी विचार किया जाएगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है। ऐसे में स्कूल खोलने को लेकर आज मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। उधर स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में परीक्षाओं की तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा। पहले बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.