सिंधिया ने ग्वालियर में लगाई झाड़ू, उठाया कचरा

Updated on 13-03-2022 05:31 PM

भोपाल।ग्वालियर में शनिवार को वो हुआ, जो पहले कभी नहीं हुआ। सिंधिया राजघराने से पहली बार किसी 'महाराज' ने सड़क पर झाड़ू लगाई। ये हैं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। उन्होंने शनिवार सुबह वार्ड-58 की एक गली में साफ-सफाई की, साथ ही सफाईकर्मी के पैर भी छुए। सिंधिया का यह नया रूप भाजपा आने के बाद ही दिखा। उनको 11 मार्च को भाजपा में शामिल हुए दो साल हो चुके हैं।

झाड़ू लगाने से पहले सिंधिया ने महाराज बाड़े पर तीन सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। स्वच्छता अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाई। लोगों को प्रेरित किया कि वे भी अपने-अपने वार्ड में सफाई अभियान चलाएं। इस दौरान सांसद विवेक शेजवलकर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

ग्वालियर को सफाई में नंबर-1 बनाने की कवायद

सिंधिया ग्वालियर को साफ-सुथरा बनाने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इंदौर के स्वच्छता मॉडल को समझने के लिए ग्वालियर नगर निगम की टीम को भी वहां भेजा था, लेकिन यह उतना कारगर साबित नहीं हुआ, जितनी सिंधिया को उम्मीद थी। अभी स्वच्छता को लेकर ग्वालियर के लोगों का फीडबैक केवल साढ़े तीन हजार है। ऐसे में अब ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुआई में स्वच्छता महोत्सव मनाया जा रहा है। सिंधिया का यह झाड़ू लगाना लोगों के बीच चर्चा में रहा।

शहर में निकाला स्वच्छता रथ

स्वच्छता महोत्सव वार्ड स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद शहर में स्वच्छता का माहौल बनाना है। जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं स्वच्छता में सहभागिता के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के तहत शहर के हर वार्ड में सुबह संबंधित वार्ड के किसी व्यक्ति विशेष या अन्य जनप्रतिनिधि के नेतृत्व में स्वच्छता रथ निकाला गया। इसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.