ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर डकैत गुड्‌डा की सर्चिंग तिघरा, भंवरपुरा, आरोन, घाटीगांव-पनिहार और मोहना में अलर्ट

Updated on 01-11-2022 05:07 PM

ग्वालियर-चंबल अंचल में सक्रिय 60 हजार रुपए के इनामी डकैत गुड्‌डा गुर्जर की तलाश में मुरैना बॉर्डर से लगे ग्वालियर के जंगल में पुलिस ने सर्च शुरू कर दी है। विशेषकर ग्वालियर के भंवरपुरा, आरोन, पनिहार, घाटीगांव व मोहना की पुलिस जंगल में सर्च कर रही है। मुख्यमंत्री के द्वारा मुरैना और ग्वालियर में आतंक मचाने वाले डकैत गुड्डा को लेकर मुरैना पुलिस को फटकार लगाई थी।

इसके बाद ग्वालियर पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। पुलिस बल भंवरपुर और तिघरा क्षेत्र में रहने वाले डकैत के रिश्तेदारों पर भी नजर रखे हुए है। पुलिस को आशंका है कि मुरैना में दबाव बढ़ने से डकैत यहां भी शरण ले सकता है।

पिछले दो दशक से ग्वालियर-चंबल अंचल की पुलिस के लिए सिरदर्द बना डकैत गुड्‌डा गुर्जर पर अब प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने भी पुलिस द्वारा उसे नहीं पकड़ पाने पर नाराजगी जाहिर की है। चार दिन पहले सीएम शिवराज ने मुरैना पुलिस को गुड्‌डा को नहीं पकड़ पाने पर फटकार लगाई है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आए और सबसे पहले गुड‌्डा के मकान को ध्वस्त किया। इसके बाद पुलिस ने उसके रिश्तेदारों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुरैना में दबाव बढ़ा तो डकैत गुड्‌डा ग्वालियर या राजस्थान के धौलपुर निकलने की कोशिश कर सकता है। ग्वालियर पुलिस ने अपने यहां सर्चिंग शुरू कर दी है, क्योंकि ग्वालियर के तिघरा, भंवरपुरा गुर्जर बाहुल्य गांव हैं। यहां पहले भी गुड्‌डा शरण लेता रहा है। यहां हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में भी उसका दखल देखने को मिला था। भंवरपुरा में कुछ दिन पहले ही उसने फायरिंग की थी।

मुरैना से सटे ग्वालियर के जंगल में विशेष नजर
मुरैना जिले का जंगल ग्वालियर जिले की सीमा से सटा हुआ है। जंगल के रास्ते कई बार गुड्डा गुर्जर और उसकी गैंग का मूवमेंट ग्वालियर के भंवरपुरा, घाटीगांव, तिघरा और मोहना के जंगलों में मिला है। इस सूचना पर ग्वालियर पुलिस एक्टिव हो गई है और पुलिस की टीमें भी जंगल में उतर गई है। क्राइम ब्रांच टीम के साथ साथ भंवरपुरा, घाटीगांव, मोहना और तिघरा के जंगलों में पुलिस अलर्ट मोड पर है, जिसमें चारो थानों की पुलिस सर्चिंग कर रही है।

खासकर भंवरपुरा और तिघरा थाने की पुलिस आस-पास के गांव में भी सर्चिंग कर रही है, क्योंकि यहां दोनों थाना क्षेत्रों में डकैत गुड्डा गुर्जर के रिश्तेदार रहते हैं। यहां लोग पहले भी उसकी मदद करते रहे हैं। इसका इनपुट ग्वालियर पुलिस के पास भी है, लेकिन अभी तक इस गैंग का कोई मददगार ग्वालियर पुलिस ने नहीं पकड़ा है। फिलहाल पुलिस का मानना है कि आतंक मचाने वाले 60 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर सहित उसकी गैंग को जल्द ही मार गिराएगी।

पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी दिया टॉस्क
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि डकैत गुड्डा गुर्जर को लेकर क्राइम ब्रांच की पुलिस के साथ साथ भंवरपुरा, घाटीगांव, तिघरा और मोहना थाना पुलिस का बल जंगल में उतरकर डकैत की तलाश में जुट गया है। वही पुलिस बल भंवरपुर और तिघरा क्षेत्र में रहने वाले डकैत के मददगारों पर भी नजर रखे हुए है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही डकैत का खात्मा होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.