ओलावृष्टि से बर्बाद फसल देखकर ‎किसान को लगा सदमा, हुई मौत

Updated on 14-01-2022 09:33 PM

भोपाल भिंडजिले के एककिसान को बर्बाद फसल देखकर सदमा लगा और उसकी मौत हो गई। एकदिन पहले हीकिसान की मां की मौत हुई थी।

 ‎किसान संभवत: यह दोहरा सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और उसकी मौत हो गई। ओलावृष्टि से एक दिन पूर्व श्री दोहरे की मां कल्लो देवी का निधन हो गया था। इससे वे खेतों में नहीं जा पाए थे। यह घटना जिले के जगदीशपुरा गांव की है। 

यहां बीते दिनों ओलावृष्टि से फसलों में बड़ा नुकसान हुआ है। गुरुवार को जगदीश पुरा गांव निवासी किसान खेत मे नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंचे। खेतों में बर्बाद फसल देखकर किसान को गहरा सदमा लगा। इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए। इससे उनकी मौत हो गई।

ओलावृष्टि से एक दिन पहले किसान की मां की मौत हो गई थी, जिससे वे नुकसान देखने नहीं पहुंचे थे। दबोह के ग्राम जगदीशपुरा निवासी किसान सेवाराम दोहरे पुत्र भोगी राम दोहरे गुरुवार सुबह खेत पर फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे।

 उन्होंने ढाई बीघा खेत में सरसों की फसल की थी, जो ओलावृष्टि से पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी। बर्बादी का मंजर देखकर सेवाराम दोहरे सदमा को बर्दाश्त नहीं कर सके। इससे उन्हें खेत पर ही चक्कर गया। आसपास के लोग उनको घर ले गए। उन्हें स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया, लेकिन तब तक दोहरे की दम टूट चुकी थी।

 बताया गया है कि किसान ने चार वर्ष पूर्व बेटी की शादी के लिए एसबीआई से केसीसी पर 50 हज़ार का लोन लिया था। तीन साल से लगातार फसल खराब होने से वह लोन अदा नहीं कर पा रहे थे। इससे लोन की राशि भी बढ़कर 76000 होना बताई गई है। बिजली के बिल का भी उनके ऊपर 20000 बकाया बताया गया है। उन्हें उम्मीद थी इस बार खेतों में अच्छी फसल होगी, लेकिन ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.