चयनित 50 वन कर्मियों को मिलेगा "कमेन्डेशन डिस्क" और प्रशंसा-पत्र

Updated on 21-05-2022 05:47 PM
भोपाल : 
वन विभाग में कार्यरत वन रक्षक, वनपाल, उप वन क्षेत्रपाल और वन क्षेत्रपाल स्तर के चयनित 50 वन कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिये प्रति वर्ष "कमेन्डेशन डिस्क" एवं प्रशंसा-पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। पुरस्कार से नवाजे जाने वाले वन कर्मी अपने गणवेश में उक्त डिस्क धारण करेंगे। यह व्यवस्था एक नवम्बर को हर साल की जाएगी।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री महेन्द्र सिंह धाकड़ ने बताया कि पुरस्कार के लिए ऐसे वन कर्मी पात्र होंगे, जिन्होंने गंभीर वन अपराध (अवैध शिकार, अवैध कटाई एवं अवैध उत्खनन) पर प्रशंसनीय प्रतिबंधक तथा निरोधक कार्य, अग्नि सुरक्षा, उत्पादन कार्य एवं अन्य वानिकी कार्यो में विशेष प्रशंसनीय कार्य किया हो और गंभीर वन अपराध प्रकरणों को विशेष सूझ-बूझ से सुलझाया हो।
श्री धाकड़ ने बताया कि ऐसे वन कर्मी, जिन्होंने खेल क्षेत्र में राज्य का प्रतिनिधत्व कर राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किया हो, भी इस पुरस्कार में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा वन विभाग द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयोगों में वन कर्मियो की वजह से विभाग की कार्य प्रणाली में गुणात्मक सुधार पाए जाने पर भी "कमेन्डेशन डिस्क" एवं प्रशंसा-पत्र दिया जाएगा।
श्री धाकड़ ने बताया कि सिल्वर के अण्डाकार कमेन्डेशन डिस्क पर "प्र.मु.व.सं. एवं वन बल प्रमुख म.प्र. प्रशंसा" अंकित रहेगा। चयनित वन कर्मी अपने गणवेश में शर्ट के बाएँ पाँकेट के फ्लेप के ऊपर धारण कर सकेगा।
वन विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी वन मण्डलाधिकारी और मुख्य वन संरक्षक (क्षेत्रीय) से कहा गया है कि मुख्यालय अपनी अनुशंसाएँ भेजते समय बारीकी से अर्हता की जॉच की जाना सुनिश्चित जाए, जिससे विभाग के इस अभिनव और नवाचार का स्तर बना रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.