डीपीआई के सामने भूख हड़ताल करेंगे ओबीसी के चयनित शिक्षक

Updated on 03-04-2022 07:47 PM

भोपाल करीब 13 दिन से राजधानी में आंदोलनरत ओबीसी चयनित शिक्षक अब भूख हडताल पर बैठने वाले हैं। इससे पूर्व उन्होंने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ से भेंट की तथा उन्हें ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कमलनाथ से उन्होंने  आंदोलन को समर्थन देने का अनुरोध किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में शासन से बातचीत करेंगे।

पिछले तीन साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे ओबीसी चयनित शिक्षक नियुक्ति में आरक्षण से जुड़ी विसंगति को दूर करते हुए शीघ्र नियुक्ति देने की मांग को लेकर करीब 13 दिन से भोपाल में डटे हुए हैं। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय के सामने ओबीसी चयनित शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को ओबीसी चयनित शिक्षकों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ओबीसी चयनित शिक्षकों का कहना है कि शासन की ओर से कोई भी अधिकारी उनकी समस्याओं को सुनने नहीं रहा है। ओबीसी चयनित शिक्षक 13 दिन से दिन-रात धरना स्थल पर डटे हुए है। तेज धूप में भी वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका हौंसला कम नहीं हुआ है।

इसके बाद चयनित शिक्षकों ने भारत भवन से पंक्तिबद्ध होकर नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया, लेकिन शासन की तरफ से कोई भी उन्हें आश्वासन नहीं मिला। अब वे आज भूख हड़ताल पर बैठते हुए विरोध जताने की तैयारी में हैं। ओबीसी चयनित शिक्षक संघ का कहना है कि मप्र शिक्षक भर्ती-2018 को वर्ग-1 स्कूल शिक्षा विभाग में 17 हजार पद और जनजातीस कार्य विभाग में दो हजार पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। जिसमें प्रथम चरण में 15 हजार पद ओबीसी को 27 फीसद आरक्षण के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

इसी आधार पर मेरिट सूची में नाम आने से दस्तावेजों का सत्यापन कार्य भी पूरा कर लिया गया। अक्टूबर 2021 को सभी विषयों के कुल 8292 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पत्र जारी हुआ, जिसमें 11 विषयों में ओबीसी को 27 फीसद आरक्षण दिया गया, लेकिन पांच विषय में ओबीसी को 14 फीसद आरक्षण दिया गया। पांच विषयों के 13 फीसद पद होल्ड पर हैं और नियुक्ति से वंचित हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.