केन्द्र सरकार द्वारा खनिज विकास पुरस्कारों की श्रेणी में मध्यप्रदेश का चयन - श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह

Updated on 12-07-2022 06:03 PM

केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को खनिज विकास के लिए अपनाई जा रही नीतियों और उल्लेखनीय कार्यों के लिए नई दिल्ली में होने वाली 6वें नेशनल कॉनक्लेव में पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार मध्यप्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ग्रहण करेंगे।

इस नेशनल कॉनक्लेव में खनिज नीलामी प्रक्रिया को सफलता से क्रियान्वित करने के लिए राज्य सरकारों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कॉनक्लेव का उद्घाटन केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगें।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 से केन्द्रीय अधिनियम में किये गये संशोधन के बाद मुख्य खनिजों के ब्लॉकों को नीलामी के माध्यम से आवंटन की पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस दिशा में शीघ्रता से कार्य करते हुए नीलामी प्रक्रिया शुरू कर अब तक 52 मुख्य खनिजों के खनिज ब्लॉक की नीलामी की जा चुकी है। हीरा, चूना पत्थर, मैंग्नीज, बॉक्साइट, आयरन ओर, रॉक फास्फेट आदि खनिज के ब्लॉक शामिल हैं। इनमें से 27 खनिज ब्लॉक सफलता से नीलाम हो चुके है। नीलामी के बाद खदान संचालित होने पर आगामी 50 वर्षों में राज्य शासन को 47 हजार 219 करोड़ रूपये का राजस्व संभावित होगा। प्रदेश में आगामी चरण में मुख्य खनिजों के 27 ब्लॉकों की नीलामी की कार्यवाही प्रचलन में है।

मध्यप्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि यह प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है कि केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को 2 श्रेणी में क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही राज्य शासन को 2 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.