स्टूडेंट इंटर्नशिप कार्यक्रम के सम्बन्ध में संगोष्ठी बैठक संपन्न

Updated on 31-03-2022 03:40 PM

भोपाल   मध्यप्रदेश पुलिस के सामुदायिक पुलिसिंग में शिक्षण संस्थानों की सहभागिता को शामिल करते नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। इस सम्बन्ध में हुए दिनांक 30-03-2022 को पुराना कण्ट्रोल रूम भोपाल के कांफ्रेंस हॉल में शहर के 15 प्रमुख शिक्षण संस्थानों क्रमशः एन.एल.यू, मैनिट, बरकतउल्ला विश्वविघालय, आर0जी0पी0व्ही0, जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी, 0के0डी0एफ0 यूनिवर्सिटी, रविन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, ओरिएंटल कालेज, भोपाल स्कूल आफ सोशल साईन्स, इंस्टीट्यूट फार एस्सीलेन्स इन हायर एजुकेशन, सेज ग्रुप, एस0पी00, नूतन कालेज, एम0बी0एम0, कालेज, एल0एल0सी0टी0 के विषय विशेषज्ञों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

 शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए शीघ्र निशुल्क इंटर्नशिप कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।  बैठक में शिक्षण संस्थानों के शिक्षण सत्र एवं वार्षिक परीक्षा एवं विभिन्न विषय क्षेत्र की आवश्यकताओं को समयवद्द रूप से रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 1600 विद्यार्थियों द्वारा इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लेने हेतु रूचि जाहिर की है। स्टूडेंट इंटर्नशिप कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता का उद्देश्य विभिन्न अपराधों में पीड़ित लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में युवाओं को सहयोग हेतु तैयार करना, जैसे साइबर अपराध में पीडितों की सहायता हेतु विघार्थियों  को साईबर वोलेन्टीयर के रूप में प्रशिक्षित कर तैयार करना, जिससे वह समाज में साईबर अपराध घटित होना रोकने के लिये अधिक से अधिक लोगो को  जागरूक कर सके।

इसी प्रकार महिला अपराध, बालक बालिकाओं की सुरक्षा, सुरक्षित शहर की अवधारणा, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन, आपराधिक न्यायिक व्यवस्था कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में युवाओं को जागरूक एवं शिक्षित बनाना है।

संगोष्ठी बैठक पुलिस उपायुक्त मुख्यालय   विनीत कपूर की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। स्टूडेंट इंटर्नशिप के सम्बन्ध में कार्यक्रम समन्वयक जीतेन्द्र राजाराम मोब . 9009036633,  अश्वत्थ कृष्णन मोब . 8889025222, अजय मिश्रा सहायक पुलिस आयुक्त मोब . 9406923450 नितिन बघेल सहायक पुलिस आयुक्त मोब . 9098595656 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.