हवाई यात्रा से तीर्थ-दर्शन करेंगे वरिष्ठ नागरिक- मंत्री सुश्री ठाकुर

Updated on 08-09-2022 05:30 PM

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक अब हवाई जहाज से तीर्थ-दर्शन कर सकेंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में एक जनवरी 2023 से हवाई मार्ग से तीर्थ-यात्रा कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिवस पर 17 सितंबर से तीर्थ-दर्शन यात्रा की 5 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिसमें करीब 5 हजार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ-दर्शन के लिये जा सकेंगे। साथ ही एक नवंबर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भी 5 नई ट्रेनें चलाई जाने की योजना है। इस तरह आगामी समय में लगभग 150 ट्रेन प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ-दर्शन कराने के लिए चलाई जाएगी।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि आदिगुरू शंकराचार्य ने चार धाम स्थापित किए थे, जिससे सनातन हिंदू धर्म के साधक चार धाम की यात्रा कर पुण्य प्राप्त कर सकें। हमारे मुख्यमंत्री और प्रदेश के श्रवण कुमार श्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा शुरू की गई तीर्थाटन संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को साकार करने के लिए विभाग प्रयासरत है।

तीर्थ-दर्शन के लिये 17 सितंबर से 5 नई ट्रेन

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में 17 सितंबर से 22 सितंबर तक 5 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें भिंड से अयोध्या वाराणसी, काशी, डॉ. अंबेडकर नगर (महू) इंदौर से रामेश्वरम, रीवा से तिरुपति, बुरहानपुर से वैष्णो देवी और बालाघाट से द्वारका सोमनाथ की ट्रेन शामिल हैं। अयोध्या वाराणसी (काशी) के लिए ट्रेन में भिंड, ग्वालियर और दतिया, रामेश्वरम के लिए ट्रेन में इंदौर, देवास और उज्जैन, तिरुपति के लिए ट्रेन में रीवा, सतना और जबलपुर, वैष्णो देवी के लिए ट्रेन में बुरहानपुर, खंडवा एवं हरदा और द्वारका सोमनाथ के लिए ट्रेन में बालाघाट, छिंदवाड़ा और बैतूल के तीर्थ-यात्री शामिल हो सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.