मिलानपुर टोल प्लाजा के समीप ट्रक से सात किलो अफीम बरामद

Updated on 19-03-2022 06:19 PM

   भोपाल प्रदेश के बैतूल-नागपुर नेशनल हाइवे 47 पर मिलानपुर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक से सात किलो अफीम बरामद बरामद की है। दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

 यह कार्रवाई पुलिस एवं एटीएस द्वारा संयुक्त रुप से की गइ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अफीम की तस्करी की सूचना पर एटीएस इंदौर की टीम शनिवार को बैतूल पहुंची और ट्रक क्रमांक डीएल 1 जी-बी 7203 का पीछा करते हुए बैतूल पुलिस के सहयोग से शाम को बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के मिलानपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक को रोककर चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया। ट्रक में तलाशी ली गई तो वह खाली था।

उसके केबिन में तलाश करने पर बाल्टी के भीतर रखी सात किलो अफीम बरामद की गई। बैतूलबाजार थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि एटीएस की टीम आई जरूर थी, लेकिन मौके पर पहुंचकर बैतूल पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

इसके बाद मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एटीएस इंदौर को मुखबिर से सूचना मिली कि असम से ट्रक में अफीम रखकर मंदसौर ले जाई जा रही है। इस आधार पर कार्रवाई की गई। आरंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि अफीम की तस्करी करने वाले आरोपित ट्रक को खाली लेकर चलते हैं, ताकि पुलिस को संदेह हो सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.